जयपुर सीरियल ब्लास्ट में 17 साल बाद इंसाफ, 4 को आजीवन कारावास; 71 लोगों की गई थी जान

1 Min Read

जयपुर। जयपुर में साल 2008 में हुए सीरियल ब्लास्ट मामले में जयपुर के स्पेशल कोर्ट ने चारों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इससे पहले शुक्रवार 04 अप्रैल को चारों आरोपियों को दोषी करार दिया गया था। अदालत ने शाहबाज, सरवर आजमी, मोहम्मद कैफ समेत 4 लोगों को दोषी करार दिया था, जिन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

कोर्ट आज किया सजा का एलान

इस मामले में सजा आज 08 अप्रैल को सुनाई जानी थी। जयपुर के स्पेशल कोर्ट ने आज चारों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। बता दें कि 13 मई 2008 को जयपुर में एक सीरियल ब्लास्ट की घटना हुई थी। इस दिन पिंक सिटी में एक के बाद आठ बम ब्लास्ट हुए थे। इस घटना में 71 लोगों की मौत हुई थी। घटना में 180 लोग घायल हुए थे।

कहां- कहां हुए थे ब्लास्ट?

बता दें कि जयपुर में सीरियल ब्लास्ट माणक चौक खंडा, चांदपोल गेट, बड़ी चौपड़, छोटी चौपड़, त्रिपोलिया गेट, जौहरी बाजार और सांगानेरी गेट पर हुए थे।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version