Kanpur: नाबालिग का धर्मांतरण कराने के आरोपी भाई-बहन गिरफ्तार

1 Min Read
Kanpur: नाबालिग का धर्मांतरण कराने के आरोपी भाई-बहन गिरफ्तार

काकादेव पुलिस ने नाबालिग के धर्मांतरण के आरोप में भाई-बहन को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन लोगों ने 17 साल की किशोरी का उसके परिजन की मर्जी के बगैर धर्मांतरण कराया था। किशोरी के पिता ने उसके लापता होने पर इन दोनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने किशोरी को भी खोज निकाला है। शास्त्रीनगर निवासी युवक की ओर से दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 25 मार्च को उसकी बेटी लापता हो गई थी।

पता चला कि बाबूपुरवा के बेगमपुरवा निवासी मो़. शाहिद और उसकी बहन खुशनुमा उनकी बेटी को ले गए हैं। पीड़ित पिता ने इन भाई-बहन पर बेटी का धर्मांतरण कराने की आशंका जताई थी। काकादेव थाना प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version