Kanpur: राजकीय पॉलिटेक्निक के आठ छात्र निलंबित, दो छात्रावास से निष्कासित, मारपीट के मामले में की गई कार्रवाई

2 Min Read
Kanpur: राजकीय पॉलिटेक्निक के आठ छात्र निलंबित, दो छात्रावास से निष्कासित, मारपीट के मामले में की गई कार्रवाई

राजकीय पॉलिटेक्निक में 12 मार्च को मुख्य गेट के बाहर छात्रों के बीच हुई मारपीट के मामले में संस्थान प्रशासन ने बुधवार को आठ छात्रों को निलंबित और दो को छात्रावास से निष्कासित करने का आदेश जारी किया। यह कार्रवाई अनुशासन समिति की संस्तुति पर की गई। इसके अलावा अनुशासनहीनता के चलते छात्रों के एससीए में 10 अंक काटने का आदेश भी जारी किया गया है।

प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र आनंद ने बताया कि जांच में पाया गया कि पेंट टेक्नोलॉजी प्रथम वर्ष के छात्र श्लोक पटेल, सिविल के अजीत गुप्ता, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के अनूप भारती और गुलशन इस घटना के मुख्य सूत्रधार थे। इन चारों छात्रों को एक माह के लिए निलंबित किया गया। आईटी द्वितीय वर्ष के कीर्तिमान, इलेक्ट्रिकल के गोलू, टीटी के आनंद और यांत्रिक के रितेश को भी घटना में शामिल पाए जाने पर 15 दिन के लिए निलंबित किया गया।

इसके अलावा छात्र आनंद सिंह और अजीत गुप्ता जो अनुशासन बनाए रखने के लिए एक माह के लिए छात्रावास से निष्कासित किया गया है। निर्देश के अनुसार निलंबन अवधि में छात्र संस्थान और छात्रावास परिसर में प्रवेश नहीं करेंगे। प्रयोगात्मक कार्य के लिए विभागाध्यक्ष की अनुमति आवश्यक होगी। छात्रों को अपने अभिभावकों के साथ शपथ पत्र देना होगा कि भविष्य में अनुशासनहीनता नहीं करेंगे। दोबारा गलती होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version