कायरन पोलार्ड ने ठोक दिए 1000 ​छक्के, अब क्रिस ​गेल का विश्व कीर्तिमान खतरे में पड़ा

3 Min Read
कायरन पोलार्ड ने ठोक दिए 1000 ​छक्के, अब क्रिस ​गेल का विश्व कीर्तिमान खतरे में पड़ा

कायरन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जिसकी कल्पना करना भी काफी मुश्किल होता है। पोलार्ड अब इंटरनेशनल ​क्रिकेट तो नहीं खेलते हैं, लेकिन जब भी उन्हें मौका मिलता है वे किसी ना किसी लीग में टी20 क्रिकेट खेलना शुरू कर देते हैं। इस वक्त एमएलसी यानी मेजर लीग क्रिकेट चल रही है, इसमें उन्होंने बहुत बड़ा धमाका किया है। उन्होंने एक हजार छक्के लगा दिए हैं और अब क्रिस गेल का विश्व कीर्तिमान भी खतरे में नजर आने लगा है।

मेजर लीग क्रिकेट में एमआई न्यूयार्क के लिए खेल रहे हैं कायरन पोलार्ड

इस मेजर क्रिकेट लीग खेला जा रहा है। इसमें वॉशिंगटन फ्रीडम और MI न्यूयॉर्क के बीच एलिमिनेटर में कायरन पोलार्ड का तूफान आया। वैसे तो इस मैच में निकोलन पूरन ने भी केवल 33 बॉल पर 106 रनों की धाकड़ पारी खेली, लेकिन पोलार्ड के लिए ये और भी ज्यादा अहम बन गया। पोलार्ड ने केवल 25 बॉल का सामना किया और इस दौरान धमाकेदार अंदाज में 64 रन ठो​क दिए। उन्होंने अपनी पारी में केवल एक ही चौका लगाया और आठ छक्के लगाने में कामयाबी हासिल की।

कायरन पोलार्ड ने पूरे किए 1000 छक्के,

क्रिस गेल के नाम 1056 सिक्स इन आठ छक्कों को लगाने के साथ ही पोलार्ड ने अब टी20 क्रिकेट में अपने 1000 छक्के पूरे कर लिए हैं। वे दुनिया के केवल दूसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इस माइलस्टोन को पार किया है। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स क्रिस गेल ने लगाए हैं, उनके नाम 1056 छक्के हैं। गेल ने साल 2005 से लेकर 2022 तक टी20 क्रिकेट खेला। उनके एक साल बाद यानी 2006 से ​पोलार्ड ने भी टी20 क्रिकेट में कदम रखा और अब तक खेल रहे हैं। हालांकि क्रिस गेल ने ये काम केवल 463 मैचों में ही कर लिया था, वहीं पोलार्ड को 745 मुकाबले लगे।

इतने रन बनाने के बाद भी हार गई एमआई की टीम

मजे की बात ये है कि निकोलस पूरन के शतक और कायरन पोलार्ड की विस्फोटक पारी के बाद भी उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। एमआई न्यूयार्क की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 266 रन बनाए थे। इसके जवाब में वॉशिंगटन ​फ्रीडम ने 18.4 ओवर में केवल चार विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। स्टीव स्मिथ ने 48 बॉल पर 110 रनों की नाबाद पारी खेली। एंड्रिस गौस ने 51 बॉल पर 132 रनों की जबरदस्त पारी खेली।

 

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version