लखनऊ: राजधानी में पहली महिला को मिली सेरोगेट मां बनने अनुमति, बीते साल दिसंबर में किया था आवेदन

2 Min Read
लखनऊ: राजधानी में पहली महिला को मिली सेरोगेट मां बनने अनुमति, बीते साल दिसंबर में किया था आवेदन

स्वास्थ्य विभाग के परीक्षण में दंपति के अनफिट मिलने पर सेरोगेट मां बनने की अनुमति विभाग ने दिया है। ये लखनऊ की पहली सेरोगेट मां होगी। अभी तक इससे पहले आए आवेदन में खामियां निकालकर निरस्त कर दिया गया था। सीएमओ व डीएम आफिस से सेरोगेट मां बनने के लिए अनुमति मिल गई है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है सेरोगेसी के लिए दिसंबर माह में आवेदन आया था। सभी औपचारिकताएं पूरी कराने बाद अनुमति दी गई है।

लखनऊ के एक इलाके के रहने वाले एक परिवार ने सेरोगेट मां के लिए आवेदन किया था। पत्नी की बच्चेदानी निकाली जा चुकी है। ऐसी दशा में दंपती ने किराये की कोख लेने का निर्णय लिया था। दपंती ने अपने पत्र में हवाला दिया है कि उनकी पत्नी गर्भधारण नहीं कर सकती है। लिहाजा सरोगेसी के लिए इजाजत दी जाए। डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने दंपति के स्वास्थ्य परीक्षण करके उन्हें गर्भधारण के लिए अनफिट कर दिया था। दंपति ने अब सेरोगेट मां का चयन कर लिया है। सेरोगेट मां के सभी दस्तावेज सीएमओ ऑफिस मेंं जमा हुए थे। स्वास्थ्य विभाग ने सेरोगेट मां का स्वास्थ्य परीक्षण कराया था। सेरोगेट मां स्वस्थ होने पर उसे सरोगेसी की अनुमति लिए फाइल डीएम पास भेजी गई थी। जहां से सेरोगेट मां बनने की अनुमति दोनों विभाग से मिल गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version