महाराष्ट्र: दोनों NCP के विलय के मुद्दे पर शरद पवार का बड़ा बयान, फडणवीस को घेरा, सुनेत्रा पवार को लेकर भी बोले

3 Min Read
महाराष्ट्र: दोनों NCP के विलय के मुद्दे पर शरद पवार का बड़ा बयान, फडणवीस को घेरा, सुनेत्रा पवार को लेकर भी बोले

बारामती: दोनों एनसीपी के विलय के मुद्दे पर एक बार फिर शरद पवार का बड़ा बयान सामने आया है। शरद पवार ने इस मुद्दे को लेकर सीएम देवेंद्र फडणवीस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। शरद पवार ने कहा है कि विलय की बातचीत में देवेंद्र फडणवीस नहीं थे तो इसलिए इस मुद्दे पर उन्हें बोलने का हक नहीं है।

शरद पवार ने ये भी कहा कि विलय की बातचीत जयंत पाटिल और अजित पवार के बीच हो रही थी।

सुनेत्रा के डिप्टी सीएम बनने पर भी दिया बयान

वहीं सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम बनने पर भी शरद पवार का बयान सामने आया। शरद पवार ने कहा कि हमें खुशी है कि सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनने का मौका मिला। उनकी शपथ विधि हुई, इसकी खुशी है। 

शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर क्या कहा?

शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, “महाराष्ट्र विधानसभा, लोकसभा और राज्यसभा में मुझे 58 वर्ष हो गए हैं। इन 58 वर्षों में मैं कभी अनुपस्थित नहीं रहा। सदन में जाकर बजट सुनना चाहता था, लेकिन एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, इसलिए नहीं जा सका। कुछ संतोषजनक निर्णय लिए गए हैं। अमेरिका ने हमारे देश के संबंध में कुछ टैरिफ में कटौती की है। दो दिनों में भारत–अमेरिका संबंधों की तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी। निर्यात किया जा सकेगा या नहीं, यह चिंता का विषय है। अमेरिका एक शक्तिशाली देश है। अगर वे बड़े पैमाने पर निर्यात शुरू करते हैं तो हमारी खेती पर असर पड़ेगा, ऐसा मुझे लगता है।”

अजित पवार स्मारक पर क्या बोले शरद पवार?

अजित पवार स्मारक पर शरद पवार ने कहा, “मुझे इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। स्मारक के बारे में किसी ने बताया, मैंने पढ़ा, लेकिन मुझे स्पष्ट जानकारी नहीं है। संस्था की जमीन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। अभी मिलकर निर्णय लेना बाकी है, इस पर अभी चर्चा नहीं हुई।”

लोकसभा में राहुल गांधी को लेकर क्या बोले?

शरद पवार ने राहुल गांधी को लेकर कहा, “लोकसभा में राहुल गांधी को बोलने देना चाहिए था। नरवणे सेना प्रमुख थे, यदि विपक्ष इस पर चर्चा कर रहा था तो लोकसभा में उन्हें बोलने देना चाहिए था।”

लाड़की बहिण योजना पर क्या बोले?

शरद पवार ने लाड़की बहिण योजना पर कहा, “योजना के नाम को लेकर सरकार से पूछिए। राहुल गांधी पर दबाव था या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है।”

पार्थ पवार–रोहित पवार की मुलाकात  शरद पवार ने पार्थ पवार–रोहित पवार की मुलाकात पर कहा कि इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version