Mahoba Accident: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो किशोरों समेत तीन की दर्दनाक मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे सभी

1 Min Read
Mahoba Accident: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो किशोरों समेत तीन की दर्दनाक मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे सभी

कानपुर सागर हाईवे पर बरीपुरा के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देकर भाग रहे ट्रक को पुलिस ने खन्ना टोल प्लाजा के पास पकड़ लिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और मौके पर मौत हो गई। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक एक शादी समारोह में खाना बनाकर वापस घर लौट रहे थे। मृतकों में 25 वर्षीय प्रमोद, 15 वर्षीय भारत व 17 वर्षीय जीतू निवासी महोबा शामिल हैं।

 

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version