हरैया थाना की बड़ी कार्रवाई, भारत-नेपाल सीमा पर अवैध घुसपैठ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

2 Min Read
हरैया थाना की बड़ी कार्रवाई, भारत-नेपाल सीमा पर अवैध घुसपैठ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस की सतर्कता के चलते एक बार फिर अवैध घुसपैठ की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। हरैया थाना पुलिस ने एक खुफिया इनपुट और मुस्तैदी के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो बिना किसी वैध दस्तावेज के नेपाल जाने की कोशिश कर रहा था।

क्या है मामला

पूर्वी चम्पारण जिले के भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में हरैया थाना पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अवैध रूप से भारत में रह रहा था और भारत से नेपाल जाने की कोशिश कर रहा था। यह कार्रवाई हरैया थाना क्षेत्र के इंडो नेपाल सीमा पर स्थित कस्टम कार्यालय के पास मैत्री ब्रिज से हरैया पुलिस व एसएसबी की संयुक्त करवाई में बांग्लादेश के एक नागरिक को नेपाल जाने के क्रम में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक की पहचान श्याम हुसैन पिता- नियामुद्दीन, निवासी बरोएगांव, थाना श्रीनगर, जिला मुंशीगंज, बांग्लादेश के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, वह बिना वैध दस्तावेज के भारत में रह रहा था। भारतीय सीमा पार कर नेपाल जाने के दौरान संदेह होने पर उसकी जांच की गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया हैं।

हरैया थाना पुलिस की कार्रवाई
हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार ने बताया कि इंडो नेपाल बॉर्डर रक्सौल के मैत्री पुल होकर एक बांग्लादेशी व्यक्ति नेपाल जाने के क्रम में एसएसबी के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह भारत में कब और किस उद्देश्य से आया था। ये भी पता लगाने की कोशिश की जा रही हैं कि उसके संपर्क में कौन-कौन लोग थे। पुलिस ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त किया गया है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version