प्रदर्शन के बीच शराब की दुकानों को लेकर बड़ा फैसला, दिल्ली में वीकेंड पर सिर्फ 8 बजे तक खुलेंगी दुकानें

4 Min Read
प्रदर्शन के बीच शराब की दुकानों को लेकर बड़ा फैसला, दिल्ली में वीकेंड पर सिर्फ 8 बजे तक खुलेंगी दुकानें

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है। इसे देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वहीं अब सरकार ने दिल्ली की शराब दुकानों को लेकर भी बड़ा फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में अब वीकेंड पर शराब की दुकानें सिर्फ 8 बजे तक ही खुली रहेंगी। बताया जा रहा है कि दिल्ली में जारी प्रदर्शन को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

रात 8 बजे बंद होंगी दुकानें

सूत्रों के मुताबिक, जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए, वीकेंड खत्म होने तक दिल्ली भर में शराब की दुकानें आम समय से दो घंटे पहले, यानी रात 10 बजे के बजाय रात 8 बजे बंद कर दी जाएंगी। यह फैसला गुरुवार को शराब की दुकानों के बिना किसी पूर्व सूचना के जल्दी बंद किए जाने के बाद लिया गया है, जिससे कई ग्राहक हैरान रह गए थे क्योंकि उन्हें बिना शराब खरीदे ही लौटना पड़ा था।

दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “वीकेंड तक दुकानें अब रात 8 बजे तक ही खुलेंगी। यह फैसला पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर लिया गया है, जिसमें जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध-प्रदर्शन के कारण बने हालात का जिक्र किया गया था।”

दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद

वहीं दूसरी तरफ सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए DMRC ने आज 18 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया है। मुख्य रूप से नई दिल्ली, राजीव चौक, मंडी हाउस समेत कुल 18 मेट्रो स्टेशन आज सुबह साढ़े सात बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।

ये स्टेशन रहेंगे बंद-

लोक कल्याण मार्ग

राजीव चौक

पटेल चौक

रामकृष्ण आश्रम मार्ग

बाराखंभा रोड

सुप्रीम कोर्ट

सेवा तीर्थ

जनपथ

मंडी हाउस

सेंट्रल सेक्रेटेरिएट

ITO

दिल्ली गेट

इंद्रप्रस्थ

खान मार्केट

जोर बाग

शिवाजी स्टेडियम

झंडेवालान

नई दिल्ली

हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी। यानी यात्री यहां ट्रेन बदल सकेंगे लेकिन स्टेशन से बाहर निकलने या एंट्री की अनुमति नहीं होगी।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग बता दें कि जंतर मंतर पर NEET पेपर लीक को लेकर कई दिनों से विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के बैनर तले इकट्ठा हुए छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। वहीं बीते 20 जुलाई को CJP की ओर से आयोजित ‘संसद मार्च’ हिंसक हो गया था, जिसमें कई प्रदर्शनकारी और कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें-

6 दिन बाद फिर से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, 6 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version