कर लें इंतजाम: आधे शहर में नहीं होगी जलापूर्ति, नमामि गंगे का चलेगा काम; इन क्षेत्रों में रहेगा जलसंकट

2 Min Read
कर लें इंतजाम: आधे शहर में नहीं होगी जलापूर्ति, नमामि गंगे का चलेगा काम; इन क्षेत्रों में रहेगा जलसंकट

आगरा के खैराती टोला पंपिंग स्टेशन पर नमामि गंगे योजना के तहत किए जा रहे इंटरकनेक्शन के काम के कारण बृहस्पतिवार शाम को आधे शहर में जलापूर्ति नहीं होगी। सुबह की आपूर्ति के बाद इंटरकनेक्शन का काम शुरू किया जाएगा, जिस वजह से शाम को जलापूर्ति संभव नहीं होगी। जलकल विभाग ने सुबह जलापूर्ति के समय पानी का भंडारण करने की अपील की है।

जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि सीवर लाइन के ऊपर से निकाली जा रही पानी की लाइनों को जोड़ने के काम के कारण 30 जुलाई की शाम को जलापूर्ति नहीं होगी। इससे रकाबगंज, बालूगंज, बेलनगंज, छीपीटोला, चक्कीपाट, बिजलीघर, साईं की तकिया, कलेक्ट्रेट के पास का क्षेत्र, मधुनगर, हन्ना गली, नौलक्खा, ग्वालियर रोड की कॉलोनी, ताजगंज, गोबर चौकी, फतेहाबाद रोड, विभव नगर, शहीद नगर, शमशाबाद रोड की कॉलोनियों और बुंदू कटरा तथा एमईएस समेत सैन्य क्षेत्रों में भी जलापूर्ति बंद रहेगी। खैराती टोला में देर रात तक काम पूरा होने के बाद शुक्रवार सुबह जलापूर्ति के आसार हैं।

पानी का टैंकर मंगवाने के लिए करें फोन

जलकल विभाग ने जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से जुड़े क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि पानी का टैंकर मंगवाने के लिए वह टोल फ्री नंबर 18002702722, कंट्रोल रूम नंबर 8192095401, ताजगंज जोन के सहायक अभियंता एसपी सिंह के मोबाइल नंबर 8192095735 और अवर अभियंता राजीव कुमार सिंह से 8192095734 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version