ड्रग के नशे में धुत कर शादीशुदा महिला से गैंगरेप, दरिंदों ने अश्लील वीडियो बनाए और धमकाकर बार-बार किया यौन शोषण

3 Min Read
ड्रग के नशे में धुत कर शादीशुदा महिला से गैंगरेप, दरिंदों ने अश्लील वीडियो बनाए और धमकाकर बार-बार किया यौन शोषण

महाराष्ट्र में नागपुर के खापरखेड़ा में दोस्ती का भरोसा जीतकर दो युवकों ने एक विवाहित महिला को पहले एमडी की लत लगाई और बाद में नशे की हालत में उसके साथ कथित रूप से गैंगरेप किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाए और महिला को उसे वायरल करने की धमकी दी। आपत्तिजनक वीडियो का डर दिखाकर दोनों ने लंबे समय तक महिला का यौन शोषण किया।

पति को नींद की गोलियां देकर आने के लिए कहते थे आरोपी

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों की तरफ से पति को नींद की गोलियां खिलाकर मिलने का दबाव बनाया जाता था। फिर, महिला की तरफ से विरोध करने पर उसके पति की हत्या की धमकी दी गई। अब इस मामले में एक्शन लेते हुए खापरखेड़ा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ BNS की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सावनेर थाने में दर्ज जीरो FIR के आधार पर मामला, खापरखेड़ा पुलिस को स्थानांतरित किया गया, जिसके बाद अपराध दर्ज किया गया।

दो साल पहले कंप्यूटर क्लास में हुई थी मुलाकात

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अनुराग कटारिया और आशीष शास्त्री के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। नवंबर, 2024 में कंप्यूटर क्लास के दौरान ही उनकी पहचान अनुराग से हुई। दोस्ती बढ़ने के बाद, अनुराग ने महिला को एमडी नामक नशीले पदार्थ का सेवन करने के लिए उकसाया। फिर, धीरे-धीरे महिला को इस नशे की लत लग गई।

एमडी के नशे में धुत कर महिला से किया गैंगरेप

इसके बाद, अनुराग ने महिला की मुलाकात अपने दोस्त आशीष से कराई। पीड़िता का आरोप है कि दोनों आरोपी उसे अपने कमरे पर ले गए और एमडी का भारी नशा देखकर उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान, आरोपियों ने महिला के अश्लील वीडियो बना लिए। और बाद में इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर बार-बार महिला का यौन शोषण किया।

पीड़िता ने की इंसाफ की मांग

पीड़ित महिला ने दरिंदों से तंग आकर उनकी शिकायत पुलिस स्टेशन में की और इंसाफ दिलाने की मांग की। इससे पहले भी नागपुर के नंदनवन में 15 साल की नाबालिग लड़की से तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया था। आरोपियों ने नाबालिग का आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया था।

 

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version