महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पहले भी कई परीक्षाओं के प्रश्नपत्र कर चुका है लीक

3 Min Read
महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पहले भी कई परीक्षाओं के प्रश्नपत्र कर चुका है लीक

महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। पुलिस ने मुख्य आरोपी बिजेंद्र कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बिहार से बिजेन्द्र कुमार गुप्ता पकड़ा है। इसके बाद, भिवंडी पुलिस बिजेंद्र कुमार गुप्ता को गिरफ्तार करके पुणे एयरपोर्ट ले आई। पुलिस, आरोपी को जल्द ही पुणे एयरपोर्ट से भिवंडी ले जाएगी।

कई राज्यों में पेपर लीक के मामलों में शामिल रहा है बिजेंद्र गुप्ता

पुलिस के मुताबिक, महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता पहले भी कई राज्यों में पेपर लीक के केस में शामिल रहा है। वह पहले एक हत्या के मामले में भी अरेस्ट हो चुका है। पुलिस का मानना है कि बिजेंद्र गुप्ता कई बार अरेस्ट हुआ, लेकिन हर बार बेल मिलने के बाद फरार हो जाता था और नई पहचान के साथ किसी अन्य राज्य में एक्टिव हो जाता था। हालांकि, महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में पुलिस पटना से बिजेंद्र की पत्नी सुमन कुमारी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

टीचर से पेपर लीक नेटवर्क तक का सफर

जानकारी के अनुसार, बिजेंद्र गुप्ता बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है। बिजेंद्र ने बिहार से ही स्कूली पढ़ाई पूरी की है। बिजेंद्र चार भाई-बहनों में सबसे छोटा भाई है। उसका परिवार किराना और आटा चक्की का कारोबार करता है। बेगूसराय से BSc करने के बाद बिजेंद्र ने पटना के कोचिंग संस्थानों में पढ़ाया। बाद में बिजेंद्र ने भोपाल जाकर भी टीचर के रूप में कार्य किया। बाद में अब उसे पेपर लीक के मुख्य आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया गया है।

हत्या और पेपर लीक के केस में हो चुका है गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, साल 2003 में छात्र रहते हुए बेगूसराय में एक मर्डर के मामले में बिजेंद्र कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था। बिजेंद्र कुमार गुप्ता की पत्नी सुमन कुमारी ने पुलिस को बताया कि उस केस में बिजेंद्र बरी हो गया था। पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने इंडिया टीवी को बताया कि वर्ष 2011 में एमपी के भोपाल में एक राज्य स्तरीय भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के केस में भी उसे अरेस्ट किया गया था, जिसके बाद उसे बेल मिल गई थी।

 

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version