मौलाना की मौत का मामला: ‘कुछ लोग मुझे परेशान कर रहे, पुलिस को सूचना दे दो’, तौसीफ के आखिरी शब्द, पत्नी का दावा

1 Min Read
मौलाना की मौत का मामला: ‘कुछ लोग मुझे परेशान कर रहे, पुलिस को सूचना दे दो’, तौसीफ के आखिरी शब्द, पत्नी का दावा

बिहार निवासी मौलाना तौसीफ रजा का परिवार रविवार को बरेली आ सकता है। यहां उनकी ओर से पुलिस या जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है। परिवार के लोग एसपी सिटी के संपर्क में हैं, जिस ऑडियो को लेकर साजिश का दावा किया जा रहा है, उसकी जांच के बाद स्थिति साफ हो सकती है।

बिहार के किशनगंज जिले के पठामारी बाकू टोली इलाके के निवासी 30 साल के मौलाना तौसीफ रजा बीते रविवार को बरेली से घर लौट रहे थे। सोमवार सुबह कैंट के पालपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास उनका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। कैंट पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया तो चोटों से मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने ट्रेन से गिरकर मौत का मामला माना और अगले दिन परिजन उनका शव लेकर चले गए।

अब तौसीफ की पत्नी तबस्सुम ने एसपी सिटी मानुष पारीक को कॉल करके बताया कि बरेली से रवाना होते वक्त रात में पति ने उन्हें कॉल की थी। बताया था कि उन्हें कुछ लोग परेशान कर रहे हैं। जल्दी शाहजहांपुर पुलिस को सूचना दे दो। पत्नी ने इस कॉल को रिकॉर्ड कर लिया। हालांकि, बाद में उनका नंबर बंद मिलने पर इस बात पर ज्यादा गौर नहीं किया।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version