मुरादाबाद: सिद्ध पीठ काली माता मंदिर की जमीन की होगी पैमाइश, 40 लाख का बिजली बिल अब जूना अखाड़ा चुकाएगा

2 Min Read
मुरादाबाद: सिद्ध पीठ काली माता मंदिर की जमीन की होगी पैमाइश, 40 लाख का बिजली बिल अब जूना अखाड़ा चुकाएगा

मुरादाबाद की सिद्ध पीठ काली माता मंदिर के जमीन की शनिवार को पैमाइश कराई जाएगी। इस मामले में डीएम ने राजस्व कर्मचारियों को भेजने का आश्वासन दिया है। जमीन की नाप होने से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। श्री पंच दशनाम अखाड़े के प्रवक्ता नारायण गिरि ने बताया कि शुक्रवार को साथी संतों के साथ उनकी मुलाकात डीएम अनुज सिंह से हुई थी।

डीएम ने बताया कि मंदिर की जमीन की नाप करने के लिए लेखपाल को भेजा जाएगा। वर्तमान स्थिति में मंदिर की व्यवस्था ठीक नहीं है। वहां टिनशेड लगाना है। मंदिर पर बिजली बिल 40 लाख रुपये बकाया है। हैंहपंप और सबमर्सिबल भी ठीक नहीं है। इस मामले में जल कल विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया गया है।

उन्होंने पेयजल के लिए हैंडपंप और सबमर्सिबल ठीक कराने का भरोसा दिया है। समाधि लेने वाले गुुरुओं की मूर्तियां भी क्षतिग्रस्त हो गई है। अखाड़ा के शीर्षस्थ पदाधिकारियों ने महासभा में सवा करो़ड़ रुपये खर्च करने के लिए कहा है।

रविवार को अखाड़े की तरफ से मंदिर पर भंडारे का कार्यक्रम रखा गया है। इस दौरान मंदिर की अच्छी व्यवस्था के लिए लोगों की राय ली जाएगी। इसके बाद आगे का कार्यक्रम तय होगा। नए महंत की मौजूदगी में मंदिर में पूजा पाठ का कार्यक्रम नियमित रूप से शुरू किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version