बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के क्वार्सी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक बड़ी वारदात हुई है। एक भतीजे ने अपने चाचा को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना बृहस्पतिवार सुबह खेत पर हुई। आरोपी ने खुद डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। आरोपी कृष्णकांत को पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया गया। पुलिस उससे गहनता से पूछताछ कर रही है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय बृजमोहन के रूप में हुई है।
बृजमोहन के सिर और सीने में दो गोलियां लगी थीं। वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर गए थे। क्वार्सी गांव निवासी पप्पू ने इस घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बृजमोहन और उनके बड़े भाई निवास शर्मा रिश्तेदारी में भाई लगते हैं। बृजमोहन अपने पैतृक गांव से दूर बुलंदशहर के चांदपुर गांव सड़क स्थित कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे।

