‘कोई माफिया पिस्तौल लहराकर हिंदू को धमका नहीं सकता’, मऊ में CM योगी का बड़ा बयान; जानें और क्या-क्या बोले?

3 Min Read
‘कोई माफिया पिस्तौल लहराकर हिंदू को धमका नहीं सकता’, मऊ में CM योगी का बड़ा बयान; जानें और क्या-क्या बोले?

मऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मऊ पहुंचे। यहां उन्होंने कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इस मौके पर सीएम योगी ने माफियाओं को लेकर निशाना साधा। सीएम योगी ने बिना नाम लिए मऊ दंगे का जिक्र किया और कहा कि आज माफिया पिस्तौल लहराते हुए, धमका करके, खुली जीप में चल करके किसी हिंदू को धमका नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि अगर किसी माफिया ने किसी धार्मिक आयोजन में व्यवधान डाला… तो तय है कि रावण और कंस जैसी उसकी दुर्गति होगी।

21 साल पहले हुआ कुत्सित प्रयास

सीएम योगी ने मऊ में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि 2005 में 21 वर्ष पहले इसी मऊ में मऊ को जलाने का कुत्सित प्रयास हुआ था। कैसे सत्ता के माफिया ने रामलीला के आयोजन में व्यवधान पैदा की, यहां की सुरक्षा खतरे में थी, अराजकता का तांडव था, गरीब को कोई सुविधा नहीं मिलती थी, रामलीला यज्ञ, रामनमवी, जन्माष्टमी नहीं होने दिया जाता था। समाजवादी पार्टी माफिया और गुंडों के सामने नतमस्तक थी। माफिया को देखकर पसीने छूटते थे, इनके मुंह से कोई बोली नहीं निकलती थी। कांग्रेस के समय में कांग्रेस के गुंडे और समाजवादी के समय में समाजवादी के गुंडे राशन डकार जाते थे और गरीब टकटकी लगाकर देखता था।

रावण और कंस जैसी दुर्गति होगी

उन्होंने कहा, “अब मैं कह सकता हूं किसी माफिया, किसी गुंडे में दुस्साहस नहीं कि वह किसी पर्व-त्योहार में व्यवधान पैदा कर दे और उपद्रव पैदा कर दे। अगर कोई माफिया किसी रामलीला में, किसी यज्ञ-कथा में, किसी धार्मिक आयोजन में, रामनवमी हो, शिवरात्रि हो, जन्माष्टमी हो, रक्षाबंधन में किसी ने व्यवधान डाला… तो पर्व तो मनेगा, लेकिन उसके बाद तय है कि रावण और कंस जैसी दुर्गति होगी।” 

कोई माफिया हिंदू को धमका नहीं सकता

सीएम योगी ने कहा, “यह तय है कि अगर बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो सेंध लगाने वाले का इंतजार यमराज ही करेगा, बाकी किसी को नहीं करना चाहिए। आज माफिया पिस्तौल लहराते हुए, धमका करके, खुली जीप में चल करके किसी हिंदू को धमका नहीं सकता है। बिना रोक टोक के, बिना किसी भय के, बिना रुके, बिना थके अनवरत ये अभियान चला है।”  

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version