Operation Sindoor: एएमयू ने तुर्किये से तोड़े सभी शैक्षिक संबंध, नहीं भेजा जाएगा अलीगढ़ का ताला-हार्डवेयर

2 Min Read
Operation Sindoor: एएमयू ने तुर्किये से तोड़े सभी शैक्षिक संबंध, नहीं भेजा जाएगा अलीगढ़ का ताला-हार्डवेयर

पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान का सहयोग करने पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने तुर्किये के साथ अपने सभी शैक्षिक संबंध खत्म कर दिए हैं। अब एएमयू का तुर्किये के किसी भी विश्वविद्यालय के साथ कोई संबंध नहीं रहेगा। विवि प्रशासन ने मंत्रणा के बाद शुक्रवार को इसका एलान किया।

अभी तक एएमयू का तुर्किये के साथ पुराना शैक्षिक संबंध रहा है, जो विभिन्न शैक्षणिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों से स्पष्ट होता है। बीते कुछ वर्षों में भारत-तुर्किये के संबंधों पर केंद्रित सम्मेलन और कई संयुक्त शोध भी कराए गए हैं। समय-समय पर एएमयू ने अपने परिसर में तुर्किये के शोध विद्वानों और छात्रों की मेहमाननवाजी भी की है। यहां पर उनके कई व्याख्यान और अन्य कार्यक्रम भी हुए हैं। एएमयू ने भारत और तुर्किये के बीच संवाद और समझ को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाई थी। राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक अनुसंधान जैसे विषयों पर सम्मेलन और चर्चाएं कराईं थीं। इस्तांबुल के आयडिन विश्वविद्यालय और अंकारा स्थित अंकारा मेडिपोल विश्वविद्यालय में एएमयू के शिक्षक और छात्र भ्रमण पर जाते रहे हैं। यहां के शिक्षकों और छात्रों ने वहां के सम्मेलनों में भाग लिया है, लेकिन अब यह सिलसिला खत्म हो गया है।

वर्तमान में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का तुर्किये के साथ किसी भी प्रकार का कोई शैक्षिक अनुबंध नहीं है। पूर्व में क्या रहा, उस पर कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती। अब सभी शैक्षिक संबंध समाप्त कर दिए गए हैं।-उमर पीरजादा, जनसंपर्क अधिकारी, एएमयू।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version