Orai: जिले को मिलेगी 1273 करोड़ की सौगात, CM योगी करेंगे 374 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, ये है कार्यक्रम

1 Min Read
Orai: जिले को मिलेगी 1273 करोड़ की सौगात, CM योगी करेंगे 374 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, ये है कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को उरई आएंगे। वे शहर के इंदिरा स्पोर्ट्स स्टेडियम ग्राउंड से करीब 1273.96 करोड़ रुपये की लागत से तैयार और प्रस्तावित 374 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। यहां वह एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा क्षेत्र उरई में 195.36 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 216 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा।

वहीं 139.56 करोड़ रुपये की 43 परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। विधानसभा क्षेत्र कालपी में 293.79 करोड़ रुपये की 37 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 179.99 करोड़ रुपये की 41 परियोजनाओं का शिलान्यास प्रस्तावित है। विधानसभा क्षेत्र माधौगढ़ में 23.09 करोड़ रुपये की 13 परियोजनाओं का लोकार्पण और 442.15 करोड़ रुपये की 24 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version