दीपावली पर ऑर्डर पूरी करने की तैयारी: अलीगढ़ की मूर्तियों की विदेश में मांग, 150 करोड़ पहुंचेगा कारोब

2 Min Read
दीपावली पर ऑर्डर पूरी करने की तैयारी: अलीगढ़ की मूर्तियों की विदेश में मांग, 150 करोड़ पहुंचेगा कारोब

ताला के लिए देश-दुनिया में मशहूर अलीगढ़ में बनी पीतल की मूर्तियों की भी देश-दुनिया में खासी मांग है। दीपावली पर घरेलू व विदेशी बाजार में माल पहुंचाने के लिए मूर्ति निर्माता व निर्यातक लगे हुए हैं। जबरदस्त ऑर्डर मिलने से कारोबारियों के चेहरे खिल हुए हैं। अभी तक के अनुमान के अनुसार इस बार दीपावली पर 150 करोड़ के माल के घरेलू व विदेशी बाजार में निर्यात के संकेत हैं।

शहर की आर्टवेयर इंडस्ट्री में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के साथ ही दीपावली को लेकर लक्ष्मी-गणेश, सरस्वती और श्री राम दरबार की मूर्तियां बनना शुरू हो गई थीं। अन्य सजावटी आइटम भी बनाए गए हैं। ब्रास (कापर, पीतल व जस्ता मिक्स) निर्मित मूर्तियां यहां अधिक बनती हैं। अंदर से खोखली इस मूर्ति की अपनी एक पहचान है। शहर में करीब तीन दर्जन निर्यातक अपने कारखानों में या मजदूरी पर मूर्ति ऑर्डर के अनुसार तैयार कराते हैं और उनकी फिनिंसिंग कराते हैं।

शहर के सासनी गेट, जयगंज, सराय भूखी, भुजपुरा, पला रोड, बिहारी नगर व उनसे सटे आसपास के इलाकों में यह कुटीर उद्योग के रूप में है। इनकी किसी घर में ढलाई तो किसी में पॉलिस व वेल्डिंग का काम मजदूरी पर होता है।

दीपावली व क्रिसमस को लेकर विदेशी निर्यात के अच्छे संकेत मिल रहे हैं। ऑर्डर आने लगे हैं। पिछले वर्ष की अपेक्षा 20 फीसदी ऑर्डर मिला है। हालांकि, कच्चे माल की कीमतें परेशान कर रही हैं। – अर्पित मित्तल, निर्माता/निर्यातक

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version