राहुल गांधी के भाषण पर लोकसभा में भारी हंगामा, LoP बोले- ‘ताकत घटने से सरकार डरी है, हम डिलिमिटेशन नहीं होने देंगे’

3 Min Read
राहुल गांधी के भाषण पर लोकसभा में भारी हंगामा, LoP बोले- ‘ताकत घटने से सरकार डरी है, हम डिलिमिटेशन नहीं होने देंगे’

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लोकसभा में महिला आरक्ष्ण विधेयक पर अपनी पार्टी का पक्ष रखा। राहुल गांधी ने कहा कि हम सभी महिलाओं से बहुत कुछ सीखा। बचपन में मुझे अंधेरे से डर लगता था। मेरी दादी ने मुझे डर से लड़ना सिखाया। दादी, मां और बहन ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। महिला आरक्षण बिल साल 2023 में ही पास हो गया था। देश के चुनावी नक्शे को बदलने की कोशिश हो रही है। ये महिला आरक्षण बिल नहीं है। कांग्रेस महिला आरक्षण बिल का समर्थन करती है। 

राहुल गांधी के बयान पर हंगामा

राहुल गांधी के भाषण के दौरान लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष के सांसदों और मंत्रियों ने राहुल गांधी के कई बयानों पर आपत्ति जताई। कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी को जादूगर बताने की कोशिश की, जिसका रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई मंत्रियों और बीजेपी सांसदों ने विरोध किया। राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की। 

राहुल ने कहा कि संसद में ताकत घटने से सरकार डरी हुई है। दक्षिण भारत के लोग चिंता न करें, हम डिलिमिटेशन नहीं होने देंगे। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि ‘OBC, दलित और मुसलमानों से पावर छीनने की कोशिश हो रही है। 

देश के चुनावी नक्शे को बदलने की कोशिश का आरोप

राहुल गांधी ने कहा कि यह कोई महिला बिल नहीं है। इसका महिलाओं के सशक्तिकरण से कोई लेना-देना नहीं है। यह बिल देश के चुनावी नक्शे को बदलने की एक कोशिश है, जिसमें भारत की महिलाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है और उनके पीछे छिपा जा रहा है। 2023 का महिला बिल वापस लाओ और हम इसे लागू करवाने में आपकी मदद करेंगे। 

राहुल गांधी ने सरकार पर लगाया ये आरोप

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार OBC वर्ग को सत्ता और प्रतिनिधित्व देने से बचने की कोशिश कर रही है। यही उसका एजेंडा है। सरकार यह पक्का करने की कोशिश कर रही है कि अगले 15 सालों तक जाति जनगणना का प्रतिनिधित्व से कोई लेना-देना न हो। बीजेपी अपनी ताकत कम होने से डरी हुई है। सरकार भारतीय राजनीतिक नक्शे को फिर से बदलने की कोशिश कर रही है। सरकार दक्षिणी, पूर्वोत्तर और छोटे राज्यों से कह रही है कि BJP को सत्ता में बने रहने के लिए, “हम तुमसे तुम्हारा प्रतिनिधित्व छीनने जा रहे हैं।” सरकार जो कर रही है, वह देश-विरोधी काम से कम नहीं है। हम तुम्हें ऐसा करने नहीं देंगे, पूरा विपक्ष इसे हरा देगा।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version