Railways: कोहरे ने बिगाड़ा शेड्यूल, यात्रियों की बढ़ने लगी मुसीबत, राज्यरानी एक्सप्रेस दो व नौचंदी एक घंटे लेट

2 Min Read
Railways: कोहरे ने बिगाड़ा शेड्यूल, यात्रियों की बढ़ने लगी मुसीबत, राज्यरानी एक्सप्रेस दो व नौचंदी एक घंटे लेट

कोहरे ने अब ट्रेनों का शेड्यूल बिगाड़ दिया है। राज्यरानी समेत एक अन्य ट्रेन काफी देरी से चल रही हैं। इसके अलावा दो अन्य ट्रेनों को रद्द भी कर दिया गया है। ऐसे में यात्रियों के लिए मुसीबतें बढ़ गई हैं। घंटों ट्रेनों का इंतजार करने के बाद लोग अब बसों की तरफ रुख कर रहे है, जिससे बसों पर लोड बढ़ने लगा है।

रात को रोजाना तापमान में गिरावट आती जा रही है। इस गिरावट के बीच धुंध और कोहरा बढ़ने लगा है। इस बीच ट्रेनों का शेड्यूल भी बिगड़ रहा है। सुबह की ट्रेनें रात तक पहुंच रही है। ट्रेनों की चाल धीमी होने से दो-दो घंटे का अंतराल आने लगा है। राज्यरानी एक्सप्रेस की ही अगर बात करें तो इसका रामपुर पहुंचने का निर्धारित समय 6:50 बजे का है और यह ट्रेन रात 9:14 बजे पहुंच रही है।

यानी सीधे दो घंटे 64 मिनट देरी से रामपुर पहुंची है, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतें हुई है। इसके साथ नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन का निर्धारित समय रात 2:49 बजे है, जबकि यह ट्रेन रात 3:55 बजे पहुंची है। यह ट्रेन एक घंटा छह मिनट लेट रही है। इसके अलावा काशी विश्वनाथ और बनारस जनता एक्सप्रेस शनिवार को निरस्त रही है। 

आए दिन ट्रेनों की दिक्कत आती जा रही है। ट्रेनों के बिगड़ते शेड्यूल के चलते बसों पर इसका सीधा असर पड़ा है। लोगों ने अब बसों की तरफ रुख कर दिया है। ऐसे में रोडवेज पर भी यात्रियों का लोड बढ़ गया है। स्टेशन अधीक्षक मो. आजम ने बताया कि कोहरे और धुंध की वजह से यह दिक्कत आई है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version