Rampur: सोते रह गए परिवार के लोग, बाल्टी में डूबकर चली गई मासूम की जान… महज एक साल थी अना की उम्र

2 Min Read
Rampur: सोते रह गए परिवार के लोग, बाल्टी में डूबकर चली गई मासूम की जान… महज एक साल थी अना की उम्र

मसवासी क्षेत्र के गांव मौलागढ़ में सोमवार दोपहर एक वर्षीय बच्ची अना की पानी भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। गांव मौलागढ़ निवासी जलीस पेंटर का काम करता है। दोपहर के समय वह परिवार के सदस्यों के साथ घर में सो रहा था। इसी दौरान मासूम बच्ची जाग गई और खेलते-खेलते घर में रखी पानी भरी बाल्टी के पास पहुंच गई।

खेलते हुए वह बाल्टी में झुक गई और संतुलन खाेने पर उसमें गिर गई। काफी देर तक बच्ची पानी में डूबी रही, जिससे उसकी मौत हो गई। जब शाम के समय परिजन जागे तो मासूम को बाल्टी में देखकर सन्न रह गए। आननफानन बच्ची को बाहर निकाला गया।

लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बच्ची की मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस दर्दनाक हादसे से बेहद दुखी हैं।

कई घंटे बाल्टी में डूबी रही अना मौलागढ़ गांव निवासी जलीस और उसका परिवार अना के गायब होने से पूरी तरह से अंजान बना रहा। जलीस और उसकी पत्नी को पता ही नहीं चला कि उनकी बेटी जागकर बाहर चली गई है। जब दंपती सोकर उठा और उनकी नजर जब बाल्टी पर गई तब अना को औंधे मुंह गिरा देखकर चीख निकल गई।

उन्होंने उसे बाल्टी से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बेटी की मौत से परिवार में चीत्कार मच गया। चीत्कार सुनकर पड़ोसी भी आ गए। उन्होंने परिजनों को किसी तरह ढांढस बंधाने का प्रयास किया।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version