रामपुर: परीक्षा से दो दिन पहले 12वीं के छात्र ने की आत्महत्या, पंखे से लटका था शव, विदेश में काम करते हैं पिता

2 Min Read
रामपुर: परीक्षा से दो दिन पहले 12वीं के छात्र ने की आत्महत्या, पंखे से लटका था शव, विदेश में काम करते हैं पिता

थाना मिलकखानम क्षेत्र के बमना गांव में 12वीं के छात्र ने परीक्षा से दो दिन पहले पंखे पर फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव घर के ऊपर वाले कमरे में लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया। इसमें छात्र की लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। 18 फरवरी से उसके बोर्ड परीक्षा के पेपर शुरू होने वाले थे।

बमना निवासी समीर (18) पुत्र मोहम्मद हसन कक्षा 12 के छात्र थे। परिजनों के अनुसार समीर रविवार की रात अपने भाई के साथ एक ही कमरे में सोए थे। सुबह जब परिवार के लोग जागे तब समीर कमरे में नहीं था। जब ऊपर कमरे में जाकर देखा तो समीर का शव पंखे पर फंदे लटका देखा।  

सूचना मिलते ही सीओ अतुल कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मृतक के पिता मोहम्मद हसन सऊदी अरब में टाइल्स-पत्थर का काम करते हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सीओ ने बताया कि मृतक का मोबाइल फोन पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

पोस्टर्माटम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। मृतक समीर अपने माता-पिता की चार संतानों में पहले नंबर के थे। उनकी मौत से मां नाजमा, भाई समी, साहिल और अली का रोते-रोते बुरा हाल है। पिता को जब बेटे की मौत की खबर मिली तो वह वीडियो कॉल के दौरान फफक-फफक कर रो पड़े। 

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version