Rathyatra Mela: सीसी कैमरे से नजर, ड्रोन से निगरानी; रथयात्रा मेले में सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी

2 Min Read
Rathyatra Mela: सीसी कैमरे से नजर, ड्रोन से निगरानी; रथयात्रा मेले में सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी

काशी के लक्खा मेलों में शुमार तीन दिवसीय रथयात्रा मेला की शुरूआत शुक्रवार से होगी। संपूर्ण मेला क्षेत्र पर 85 सीसी कैमरों से नजर रखी जाएगी। सीसी कैमरों से मॉनिटरिंग के लिए रथयात्रा चौराहे पर ही एक अस्थायी कंट्रोल रूम बृहस्पतिवार की रात बनाया जाएगा। इसके अलावा संपूर्ण मेला क्षेत्र और श्रद्धालुओं के आवागमन के रूट की निगरानी ड्रोन से की जाएगी।

एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी ने बताया कि रथयात्रा मेला की सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींच लिया गया है। शोहदों, जेबकतरों और उचक्कों पर नजर रख कर कार्रवाई करने के लिए मेला क्षेत्र में 125 महिला-पुरुष पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे। गंगा घाटों और प्रमुख मंदिरों के आसपास से जो पहले चोरी और उचक्कागिरी के मामले में जेल भेजे गए थे, उनकी निगरानी फेस रिकग्निशन कैमरों की मदद से की जाएगी।

मेला क्षेत्र में खोया-पाया केंद्र और पुलिस हेल्प डेस्क भी रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मेला क्षेत्र में दो एसीपी, चार इंस्पेक्टर, 292 सब इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल-कांस्टेबल और दो कंपनी पीएसी के जवान के अलावा अग्निशमन विभाग की तीन टीम तैनात रहेगी।

उधर, इससे पहले अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा ने रथयात्रा मेले के लिए किए जा रहे पुलिस प्रबंध की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने रथयात्रा इलाके का निरीक्षण कर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को देखा।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version