शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र से दिल झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। बच्चों के हुए विवाद के बाद मंगलवार की रात गांव नारायणपुर गंगा में पंकज अग्निहोत्री की 32 वर्षीय पत्नी आरती ने खुद कीटनाशक पीने के बाद दस वर्षीय बेटे प्रतीक को खाने में कीटनाशक मिलाकर खिला दिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार सुबह अस्पताल में दोनों की मौत हो गई।
खेतीबाड़ी करने वाले पंकज के परिवार में बच्चों में विवाद हो गया था। पंकज उन्हें शांत कर खुद रामलीला मेला देखने के लिए चले गए। नाराज होकर उनकी पत्नी आरती ने खुद कीटनाशक दवा ली और बेटे प्रतीक को खाने में कीटनाशक मिलाकर दे दिया। उसके बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई।

