Follow
चंडीगढ़। एक के बाद एक बड़े नेताओं के कांग्रेस छोड़ने के क्रम में आज पार्टी को पंजाब में तगड़ा झटका लगा है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के हिमाचल प्रदेश प्रभारी सचिव और प्रियंका गांधी के करीबी तजिंदर सिंह बिट्टू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
बिट्टू के भाजपा में शामिल होने की खबर है, इसके अलावा पंजाब के ही एक और कद्दावर नेता पूर्व सांसद स्व. संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर चौधरी ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली है
![kamaljeet kaur join BJP](https://apexnewsindia.com/wp-content/uploads/2024/04/kamaljeet-kaur-300x167.jpeg)
दरअसल, हिमाचल में राज्यसभा चुनाव के बाद से ही कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आई हैं। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की मुश्किल उस दौरान बढ़ी जब राज्यसभा चुनाव के दौरान हिमाचल कांग्रेस के छह विधायकों ने भाजपा उम्मीदवार हंसराज के पक्ष में मतदान किया। इसी उठक-पठक के बीच कुछ ही समय में उन विधायकों ने भाजपा ज्वाइन कर ली। जिसके बाद लग रहा था मानो कांग्रेस सरकार गिर जाएगी, मगर किसी तरह से सरकार संभली।
कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपा त्याग पत्र
इससे पूर्व तेजिंदर सिंह बिट्टू ने अपना त्यागपत्र कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौंपा। पत्र में उन्होंने लिखा कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और एआईसीसी, हिमाचल प्रदेश के सचिव सह-प्रभारी पद से तुरंत प्रभाव से अपना इस्तीफा देता हूं।