Shravasti News: बरातियों के लिए हलवाई बना रहा था खाना, तीन सिलेंडर ब्लास्ट…फिर आग ने मचाया तांडव; सात घर जले

2 Min Read
Shravasti News: बरातियों के लिए हलवाई बना रहा था खाना, तीन सिलेंडर ब्लास्ट…फिर आग ने मचाया तांडव; सात घर जले

यूपी के श्रावस्ती में रविवार को एक गांव में बरात आई थी। हलवाई खाना बना रहा था। इसी समय गैस पाइप में लीकेज होने से सिलेंडर में आग पकड़ ली। देखते ही देखते तीन सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। आग से पंडाल और आसपास के सात घर जल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।

घटना सोनवा क्षेत्र के नारायणपुर के मजरा बैभी गांव की है। गांव निवासी ढोडे यादव की पुत्री का विवाह था। रात में बरातियों व रिश्तेदारों के लिए हलवाई खाना बना रहा था। इसी समय गैस सिलेंडर की पाइप से गैस लीक होने के कारण उसमें आग पकड़ ली। पास रखे रसोई गैस के अन्य सिलेंडरों में भी आग पकड़ ली।

देखते ही देखते तीन सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। इसके बाद टेंट भी धू-धूकर जलने लगा। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जब तक आग पर काबू पाया जाता पड़ोसी नारायण सोनकर, ननकऊ, गुरदास, लालजी, लक्ष्मी व सतीश के घर भी जलने लगे। सातों घरों का सामान जलकर राख हो गया।

आग से करीब 10 लाख के नुकसान का अनुमान ग्रामीण आग बुझाने में जुटे रहे। लेकिन आग फैलती गई। पड़ोस में दुर्गेश के अहाते को भी आग ने चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 व दमकलकर्मियों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। आग से करीब 10 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version