iPad, MacBook, Mac Mini की कीमत में बड़ा इजाफा, 1 लाख तक बढ़े दाम

4 Min Read
iPad, MacBook, Mac Mini की कीमत में बड़ा इजाफा, 1 लाख तक बढ़े दाम

Apple ने अपने कई प्रोडक्ट्स की कीमत में इजाफा कर दिया है। पिछले दिनों ही कंपनी के CEO टिम कुक ने एप्पल के प्रोडक्ट्स की कीमत बढ़ाने को लेकर इशारा कर दिया था। एप्पल ने अपने iPad, Mac Book, Mac Mini के अलावा Apple TV की कीमत में इजाफा कर दिया है। इन प्रोडक्ट्स की नई कीमत आज यानी 26 जून से लागू हो गए हैं। कंपनी ने भारत समेत ग्लोबल मार्केट में अपने इन प्रोडक्ट्स की कीमत में इजाफा किया है।

हालांकि, एप्पल ने अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले प्रोडक्ट iPhone की कीमत में इजाफा नहीं किया है। आईफोन की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। एप्पल के ये आईफोन पहले वाली प्राइस में ही मिलते रहेंगे। वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी आईफोन की कीमत में इजाफा करने के मूड में नहीं है।

MacBook

एप्पल ने मैकबुक एयर के 512GB वाले वेरिएंट को 1,19,900 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। अब इसकी कीमत बढ़कर 1,37,900 रुपये हो गई है। मैकबुक एयर की कीमत में 18,000 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी की गई है।

वहीं, इस साल लॉन्च हुए MacBook Neo की कीमत में भी 10,000 रुपये का इजाफा किया गया है। इसे भारत में 59,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। बाद में इसकी कीमत 69,900 रुपये हो गई थी। अब इस नए प्राइस हाइक के बाद यह 79,900 रुपये में मिलेगा यानी कंपनी ने इसकी कीमत में अब तक 20,000 रुपये तक का इजाफा कर दिया है।

MacBook Air के M5 चिप वाले मॉडल की कीमत 1,19,900 रुपये से बढ़कर अब 1,49,900 रुपये हो गई है। कंपनी ने इसकी कीमत में 30,000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। इसके 15 इंच वाले मॉडल को 1,44,900 रुपये में लॉन्च किया था। प्राइस हाइक के बाद यह 1,79,900 रुपये में मिल रहा है।

MacBook Pro (M5) के 14 इंच वाले मॉडल की कीमत में 70,000 रुपये तक का इजाफा कर दिया गया है। 1,79,900 रुपये वाला यह वेरिएंट अब 2,39,900 रुपये में मिलेगा। वहीं, M5 Max चिप वाले MacBook Pro की कीमत में करीब 1 लाख रुपये का इजाफा किया गया है।

iPad

एप्पल ने मैकबुक के अलावा अपने आईपैड की कीमत में भी इजाफा कर दिया है। iPad Air (M4) को 64,900 रुपये में लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत अब 89,900 रुपये हो गई है। वहीं, iPad Pro (M5) की कीमत में भी बड़ा इजाफा किया गया है। यह आईपैड पहले 99,900 रुपये में मिल रहा था। प्राइस हाइक के बाद इसकी कीमत 1,39,900 रुपये हो गई है।

Apple TV 4K

एप्पल ने अपने होम एंटरटेनमेंट प्रोडक्ट की कीमत में भी बड़ा इजाफा कर दिया है। पहले इसकी कीमत 14,900 रुपये थी, जो अब बढ़कर 25,900 रुपये हो गई है। 128GB वाले वेरिएंट की कीमत 16,900 रुपये से बढ़कर 31,900 रुपये हो गई है। इसके साथ ही, होम पॉड की कीमत में भी इजाफा किया गया है। इसे 32,900 रुपये में लॉन्च किया गया था, जिसे अब 44,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version