Smart Meter: स्मार्ट मीटर बना सिरदर्द, तीन हजार पहुंचा एक हजार का बिल; शिकायत लेकर पहुंच रहे उपभोक्ता

2 Min Read
Smart Meter: स्मार्ट मीटर बना सिरदर्द, तीन हजार पहुंचा एक हजार का बिल; शिकायत लेकर पहुंच रहे उपभोक्ता

सर्दी के मौसम में स्मार्ट मीटर में आ रहा बिजली का बिल उपभोक्ताओं का पसीना निकाल रहा है। विद्युत चोरी रोकने के लिए विद्युत निगम उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगा रहा है, लेकिन ये उपभोक्ताओं के लिए सिर दर्द बन गए हैं। जिस उपभोक्ता का अब तक एक हजार रुपये रुपये तक का बिल आता था स्मार्ट मीटर के कारण वह दो से तीन हजार रुपये आ रहा है। उपभोक्ता अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं अधिकारी लोड कम करने की सलाह दे रहे हैं।

जिले में 5.25 लाख विद्युत उपभोक्ताओं में से 1.5 लाख के यहां निगम स्मार्ट मीटर लगा चुका है। अधिकारियों का तर्क है कि इससे बिजली चोरी रुकेगी वहीं उपभोक्ता अपने विद्युत लोड को देख सकेंगे। वहीं बिल में अचानक बढ़ोत्तरी की शिकायत लेकर उपभोक्ता कैंट स्थित विद्युत निगम के कार्यालय पहुंच रहे हैं। यहां अधिकारी उनकी समस्या का निस्तारण करने के स्थान पर बिजली कम खर्च करने की सलाह दे रहे हैं। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि स्मार्ट मीटर रीडिंग के हिसाब से बिल बनाता है। उपभोक्ता अपना बिल और लोड मोबाइल एप यूपीपीसीएल स्मार्ट में देख सकते हैं। यदि किसी को बिल अधिक आने की शिकायत है तो वह लिखित में शिकायत कर सकता है। मामले की जांच कराई जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version