साउथ अफ्रीका ने धो डाला चोकर्स का दाग, WTC फाइनल जीतकर रचा इतिहास

3 Min Read
South Africa's captain Temba Bavuma lifts the ICC World Test Championship Mace as he celebrates with teammates after victory on day four of the ICC World Test Championship cricket final match between Australia and South Africa, at Lord's cricket ground, in London, on June 14, 2025. South Africa won the Test by 5 wickets. (Photo by Glyn KIRK / AFP) / RESTRICTED TO EDITORIAL USE. NO ASSOCIATION WITH DIRECT COMPETITOR OF SPONSOR, PARTNER, OR SUPPLIER OF THE ECB

World Test Championship 2023-25: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 में नया इतिहास बन गया है। लॉर्ड्स में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का खिताब जीत लिया है। इस तरह साउथ अफ्रीका WTC का खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले न्यूजीलैंड (2021) और ऑस्ट्रेलिया (2025) ने यह खिताब अपने नाम किया था। पहली पारी में महज 138 रनों पर ढेर होने वाली साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में शानदार पलटवार किया और ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 282 रनों के लक्ष्य को चौथे दिन हासिल कर लिया। साउथ अफ्रीका की इस ऐतिहासिक जीत में सलामी बल्लेबाज एडन मारक्रम का अहम योगदान रहा, जिन्होंने शानदार शतक जड़ा। मारक्रम को कप्तान टेम्बा बावुमा का भरपूर साथ मिला। हालांकि, बावुमा 66 रन बनाकर पवेलियन लौट गए लेकिन तब तक मैच साउथ अफ्रीका के पाले में जा चुका था।

27 साल बाद चखा ICC फाइनल में जीत का स्वाद

साउथ अफ्रीका का WTC के रूप में यह दूसरा ICC खिताब है। इसके साथ ही टेम्बा बावुमा की टीम ने आखिरकार 27 साल का सूखा खत्म कर दिया। साउथ अफ्रीका की टीम ने इससे पहले साल 1998 में पहली बार ICC चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। साउथ अफ्रीका की ये पहली ICC ट्रॉफी थी। इसके बाद अफ्रीकी टीम को अपना दूसरा ICC खिताब जीतने में 27 साल का लंबा वक्त लग गया। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये 2 ICC खिताब के बीच सबसे लंबा अंतराल है। इससे पहले ये कारनामा वेस्टइंडीज के नाम था। वेस्टइंडीज ने 25 साल बाद ICC ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।

2 ICC खिताब के बीच सबसे लंबा अंतराल

साउथ अफ्रीका – 27 साल (CT 1998 – WTC 2025)

वेस्टइंडीज – 25 साल (ODI WC 1979 – CT 2004)

न्यूजीलैंड – 21 साल (CT 2000 – WTC 2021)

भारत – 19 साल (ODI WC 1983 – CT 2002)

पाकिस्तान – 17 साल (ODI WC 1992 – T20 WC 2009)

WTC फाइनल 2025 में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 212 रनों पर सिमट गई। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी में सिर्फ 138 रन बनाकर ढेर हो गई। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 207 रनों का स्कोर खड़ा करते हुए साउथ अफ्रीका के सामने 282 रनों का लक्ष्य रखा। इस लक्ष्य को साउथ अफ्रीका की टीम ने चौथे दिन 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। एडन मारक्रम ने शानदार 136 रनों की पारी खेली। टेम्बा बावुमा ने 66 रन बनाए।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version