रफ्तार ने ली जान: ओवरस्पीड बाइक खंती में गिरी, पूर्व एयरफोर्स कर्मी की मौत

1 Min Read
रफ्तार ने ली जान: ओवरस्पीड बाइक खंती में गिरी, पूर्व एयरफोर्स कर्मी की मौत

गांव से घर लौट रहे पूर्व एयरफोर्स कर्मी की बाइक ओवरस्पीड के चलते बेकाबू होकर खंती में जा गिरी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कल्याणपुर के गायत्रीपुरम निवासी प्रतीक सिंह (35) असम में एयरफोर्स में तैनात थे। करीब ढाई साल पहले वीआरएस लिया था।

इसके बाद से वह लॉ की तैयारी करने लगे। परिवार में मां हेमलता और छोटा भाई प्रवीण हैं। परिजन ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे प्रतीक बाइक से शेखपुर गांव से कल्याणपुर घर लौट रहे थे। अभी बसौसी मोड़ के पास पहुंचे ही थे तभी ओवरस्पीड बाइक बेकाबू होकर खंती में जा गिरी।

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। नाजुक हालत में उन्हें हैलट पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। स्वरूपनगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version