भ्रष्टाचार पर तेज कार्रवाई जारी रहेगी, ये मोदी की गारंटी है: सहारनपुर में बोले पीएम

3 Min Read

सहारनपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है। भाजपा, कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक दल चुनावी प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उप्र के सहारनपुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, ‘आज एक बहुत शुभ अवसर है, आज भाजपा का स्थापना दिवस है। बहुत कम दशकों में ही भाजपा के साथ रिकॉर्ड संख्या में हमारे देशवासी जुड़े हैं। भाजपा ने लोगों का भरोसा जीता है, लोगों का दिल जीता है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि भाजपा राजनीति नहीं राष्ट्रनीति पर चलती है।’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जितने साल सत्ता में रही उसने कमीशन खाने को प्राथमिकता दी। INDI गठबंधन कमीशन के लिए है। मोदी सरकार मिशन के लिए है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आपके सामने तस्वीर साफ है। हम हैं जिसका मिशन है भ्रष्टाचार हटाओ और एक तरफ वे हैं उनका कमीशन कहता है भ्रष्टाचारी बचाओ… लेकिन ये मोदी है। पीछे हटने वाला नहीं है। भ्रष्टाचार पर तेज कार्रवाई जारी रहेगी। ये मोदी की गारंटी है।’

इस दौरान मां शाकंभरी को नमन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हिंदुस्तान के हर कोने में शक्ति की उपासना आध्यात्मिक हिस्सा है। क्या कोई शक्ति को खत्म कर सकता है। जिन लोगों ने शक्ति को नष्ट किया उनका क्या हाल हुआ है वह इतिहास में अंकित है। प्रधानमंत्री ने कहा कि INDI शक्ति के खिलाफ है, मैं देश को झुकने नहीं दूंगा। 40 करोड़ देशवासियों के वोट की ताकत है। देश के कोने से एक आवाज आ रही है। फिर एक बार मोदी सरकार।

गरीबों को बिजली और मुफ्त राशन दिया

PM मोदी ने कहा कि हमने प्राथमिकता पर गरीब को पक्का घर, शौचालय दिया। गरीबों को बिजली और मुफ्त राशन दिया। पांच लाख मुफ्त इलाज की सुविधा दी। 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकल पाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जो वर्षों से नहीं कर पाई वो भाजपा ने कर दिखाया है।

हमने तीन तलाक को खत्म किया

पीएम ने कहा कि हमने तीन तलाक की प्रथा का अंत किया है। तीन तालाक से मुस्लिम महिलाओं को ही नहीं बल्कि हर बेटी को लाभ मिला है। पूरे मुस्लिम परिवार को बचाया है। मुस्लिम समाज की बेटी मोदी को आशीर्वाद देकर रहेगी। कहा कि सहारनपुर की लकड़ी की ख्याति है। योगी हो या मोदी आपके उत्पादों की बिक्री बढाना चाहते हैं। एक जिला एक उद्योग नीति लेकर आये हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version