TGT Exam : लखनऊ, जौनपुर और चित्रकूट में पकड़े गए चार मुन्नाभाई, दूसरे की जगह दे रहे थे टीजीटी परीक्षा

2 Min Read
TGT Exam : लखनऊ, जौनपुर और चित्रकूट में पकड़े गए चार मुन्नाभाई, दूसरे की जगह दे रहे थे टीजीटी परीक्षा

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) की ओर से आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) 2022 भर्ती परीक्षा में चार मुन्नाभाई पकड़े गए हैं। बॉयोमेट्रिक सत्यापन में इनको परीक्षा केंद्रों पर पकड़ा गया है। लखनऊ, मिर्जापुर, जौनपुर और चित्रकूट में चारों मुन्नाभाई दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। बॉयोमेट्रिक जांच में पकड़ में आने के बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आधा दर्जन से अधिक और संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ा गया है जो दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के लिए पहुंचे थे।

प्रदेश के 36 केंद्रों पर चल रही है परीक्षा

यूपीईएसएससी की ओर से टीजीटी परीक्षा प्रदेश के 36 केंद्रों पर आयोजित की गई है। यह परीक्षा तीन और चार जून को दो-दो पालियों में होगी। परीक्षा की निगरानी के लिए अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। एआई आधारित एकीकृत नियंत्रण कमांड कक्ष से इसकी निगारानी की जा रही है। साथ ही एसटीएफ की टीमें भी परीक्षा को सकुलश संपन्न कराने के लिए अलर्ट मोड में हैं। 

परीक्षा के लिए सुबह से ही केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ जुट गई थी। सघन तलाशी के बाद उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। करीब चार वर्ष बाद हो रही टीजीटी 2022 परीक्षा में 8,68,531 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। प्रयागराज समेत प्रदेश के 36 जिलों में 614 केंद्रों पर सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे और 2:30 बजे से 4:30 बजे तक परीक्षा होगी। 

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version