‘कपिल शर्मा शो’ में दादी बन एक्टर को मिली शोहरत, क्यों अचानक हुआ गायब? बताई वजह

4 Min Read
‘कपिल शर्मा शो’ में दादी बन एक्टर को मिली शोहरत, क्यों अचानक हुआ गायब? बताई वजह

अली असगर 1980 के दशक के आखिर से ही टीवी और फिल्मों में काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पूरे देश में पहचान कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में ‘दादी’ के किरदार से मिली। उनकी लोकप्रियता इतनी ज्यादा थी कि आज भी उनके फैंस उन्हें प्यार से ‘दादी’ ही बुलाते हैं। हालांकि, कुछ साल पहले उन्होंने ड्रैग कॉमेडी करना छोड़ दिया था, लेकिन हाल ही में अली ने बताया कि उन्होंने ऐसे स्केच करना इसलिए बंद कर दिया था, क्योंकि वह एक एक्टर के तौर पर आगे बढ़ना चाहते थे। उन्होंने यह भी बताया कि टीवी पर उनके काम की वजह से उनके बच्चों को कैसे बुली किया जाता था।

9 साल बाद चर्चा में आई कपिल शर्मा शो की दादी 

कपिल शर्मा के शो में साल 2013 से 2017 तक नानी-दादी के किरदार में नजर आए अली असगर आज भी लोगों के बीच चर्चा में रहते हैं। वह अपने कॉमिक टाइमिंग की वजह से सबसे लोकप्रिय किरदार बन गए और अली आज भी इसी रोल से जाने जाते हैं। मगर साल 2017 के बाद वो कपिल शर्मा के शो पर कभी नहीं दिखाई दिए। सालों बाद एक्टर ने इसकी वजह बताई है। मनीष पॉल के पॉडकास्ट में बताया कि उन्होंने क्यों वो शो छोड़ा और इसकी वजह से उन्हें क्या सहन करना पड़ा।

अली असगर ने क्रॉस-ड्रेसिंग किरदारों पर कही ये बात

मनीष पॉल के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान अली ने याद करते हुए बताया कि एक समय ऐसा भी आया था, जब वह टीवी पर सिर्फ क्रॉस-ड्रेसिंग वाले किरदारों में ही नजर आते थे। उन्होंने कहा, ‘उस समय मुझे यह एहसास हुआ कि मैं बस यही एक तरह का काम कर रहा हूं। जो लोग इसे देख रहे हैं… वे शायद सोचें ‘क्या यह पागल हो गया है? इसने यह काम क्यों छोड़ दिया? लेकिन उस समय ‘कॉमेडी सर्कस’ शनिवार और रविवार को आता था और दोनों ही एपिसोड में मैं एक महिला का किरदार निभाता था। इसलिए मेरी वैसी ही एक इमेज बनने लगी थी। लेखकों के लिए भी यह आसान था और वे बार-बार मेरे लिए महिला किरदार ही लिखते रहते थे। मैं और भी बहुत कुछ करना चाहता हूं। मैं कहता था कि मुझे एक मौका दीजिए। सिर्फ रोजी-रोटी के लिए ये काम करना पड़ा’

अली असगर के इस रोल से बच्चों को हुई दिक्कत

अली से आगे मनीष पॉल ने पूछा कि क्या उनके लड़की वाले किरदार निभाने से उनके बच्चों पर भी असर पड़ता था? इस पर रिएक्टर करते हुए, एक्टर ने कहा कि ‘हम फिल्मों में काम करते हैं तो हम कह सकते हैं… जैसे दीवार फिल्म में अमिताभ बच्चन के किरदार विजय के हाथ पर लिख दिया जाता है कि मेरा बाप चोर है, लेकिन मेरे बेटे के हाथ पर किसी ने नहीं लिखा कि मेरा बाप औरत है। दोनों बच्चों को स्कूल में मेरे लड़की वाले रोल्स के लिए बुली किया गया था।’

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version