भारत का इकलौता शहर, जिसे 2025 में दुनिया के कोने-कोने से सर्च किया गया; खूब ट्रेंड में रहा नाम

4 Min Read
भारत का इकलौता शहर, जिसे 2025 में दुनिया के कोने-कोने से सर्च किया गया; खूब ट्रेंड में रहा नाम

Trending Facts: गूगल ने अपनी वार्षिक ‘India’s Year in Search 2025’ लिस्ट जारी की है। इसमें हर उस एक चीज पर प्रकाश डाला गया है ​जो 2025 में टॉप ट्रेंड में रहीं। गूगल ने कई बातें की पुनरावृत्ति की है जैसे- आपके आस-पास के लोग क्या खोज रहे हैं और उनकी रुचि किसमें सबसे ज्यादा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्रिकेट से लेकर सिनेमा, संस्कृति और मीम्स तक, यह लिस्ट इस बात की एक झलक पेश करती है कि भारत रोजाना क्या गूगल कर रहा है और हमें देश की डिजिटल गतिविधियों की एक झलक देती है। इसी बीच भारत के ऐसे शहर का नाम चर्चा में आ गया जिसे 2025 में दुनिया भर के कोने-कोने से सर्च किया गया। 

2025 में खूब वायरल हुईं ये चीजें 

2025 में भारत के अंदर इंटरनेट और सोशल मीडिया यूजर्स ने कई चीजों को सर्च किया। इस साल यूजर्स ने जहां एक ओर पहलगाम आतंकी हमले जैसी घटना देखी तो वहीं, दूसरी ओर ‘ऑपरेशन​ सिंदूर में’ भारतीय सेना के शौर्य को भी देखा। जहां क्रिकेट जगत में IPL  में बेंगलुरु की टीम और वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम के शानदार प्रदर्शन ने भारतीयों के उत्साह को बढ़ाया तो वहीं, धर्मेंद्र-असरानी-सतीश शाह-सुलक्षणा पंडित जैसी फिल्मी ह​स्तियों के निधन ने फैन्स का दिल भी तोड़ा। इस तरह ये साल 2025 भारत के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। हालांकि, सोशल मीडिया पर कई ट्रेंडस ने लोगों को खूब हंसाया भी जो अब भी बदस्तूर जारी है। 

क्या आप जानते हैं 

क्या आपको पता कि, साल 2025 में भारत के शहर को दुनिया के कोने-कोने से लोगों ने सर्च किया था। इस सर्च में लोगों ने इस शहर के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहा। भारत के इस शहर को करीब से जानने के लिए लोग इतना व्याकुल हो गए थे कि उनको हफ्तों पहले टिकट कराए और सीधा इस शहर आ पहुंचे, यहां रहे और शहर की महिमा को करीब से जाना। यदि आप सोच रहे हैं कि, हम अयोध्या-काशी या मथुरा की बात कर रहे हैं तो ऐसा नहीं है। 

2025 में भारत के इस शहर का जलवा

भारत में 2025 में एक और चीज काफी ज्यादा सुर्खियों में रही जो कि ‘महाकुंभ’ है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ‘महाकुंभ 2025’ का शानदार आयोजन किया गया। दुनिया का सबसे बड़ा शांतिपूर्ण समागम कुंभ मेला 13 जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 तक आयोजित हुआ। 45 दिनों में 45 करोड़ भक्तों की अनुमानित उपस्थिति एक महीने के भीतर ही पार हो गई, जो समापन के दिन 66 करोड़ से अधिक हो गई।

इस दौरान इस महाकुंभ मेले में दुनिया भर के कोने-कोने से लोग त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने आए थे। चूंकि महाकुंभ मेला 2025 प्रयागराज में आयोजित हो रहा था इसलिए इस शहर को दुनिया भर के लोगों ने खूब सर्च किया और इस शहर के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाई। 

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version