नई दिल्लीः दिल्ली के द्वारका में कार सवार ने एक युवक को कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी नाबालिग (17 वर्ष) है, इसकी वजह से उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया और ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया गया। उसे 10.02.2026 को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने Class 10 की बोर्ड परीक्षाओं के आधार पर अंतरिम ज़मानत दे दी थी। कार को ज़ब्त कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बिना ड्राइविंग लाइसेंस के मिला।
पुलिस ने दी ये जानकारी
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, लड़का नाबालिग है और उसकी 17 उम्र साल का है। स्टार्टिंग में उम्र शुरुआती पूछताछ के हिसाब से 19 साल एफआईआर में लिखी गई जांच में 17 साल का निकला। बाद में नाबालिग निकलने पर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया, बोर्ड के एग्जाम के चलते बेल मिली। एक्सीडेंट के वक्त बगल में बहन बैठी थी वो मोबाइल से कुछ रिकार्ड कर रही थी जैसे कोई भी बगल में बॉथकर रिकार्ड करता है। रील जैसी बात कुछ सामने नही आई है।
पिता द्वारका के एक ट्रांसपोर्टर है, पिता गिरफ्तार नहीं है। नाबालिग बच्चे जब पिता की गाड़ी चलाते है तो मोटर व्हीकल एक्ट में पिता की जिम्मेदारी होने पर चार्जशीट में 199A मोटर व्हीकल एक्ट ऐड करते है फिर कोर्ट तय करता है क्या जुर्माना या सजा दी जाए। जहां एक्ससीडेंट हुआ वो एरिया सीसीटीवी में नहीं आता। एंट्री एग्जिट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस ने बताया कि एक्सीडेंट में बाइक सवार साहिल धनेशरा (23 साल) की मौत हो गई। घायल टैक्सी ड्राइवर अजीत सिंह को IGI हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है। उसका बयान दर्ज कर लिया गया है। जांच के अनुसार, स्कॉर्पियो उल्टी दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से टकराई और उसके बाद सड़क किनारे खड़ी डिज़ायर कार से टकरा गई।
पुलिस ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास 3 फरवरी को रोड एक्सीडेंट की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचने पर एक स्कॉर्पियो, एक डिज़ायर कार नंबर और एक मोटरसाइकिल एक्सीडेंटल हालत में मिलीं। जांच के लिए इलाके से CCTV फुटेज इकट्ठा कर लिए गए हैं। पुलिस ने आगे कहा कि मामले में आगे की जांच अभी चल रही है।
मृतक की मां ने मांगा न्याय
3 फरवरी रोड एक्सीडेंट में मारे गए युवक की मां ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल अपील की है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे के लिए न्याय की मांग की है। पीड़ित की मां ने X पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मैंने अपने बेटे साहिल धनेशरा को खो दिया, जो 22+ साल का एक युवा और सबसे टैलेंटेड लड़का था। मैंने उसे 23 साल तक अकेले एक सिंगल मॉम के तौर पर पाला-पोसा। उसे एक कार ड्राइवर और उसकी बहन ने बेरहमी से मार डाला। वे लोग रील बना रहे थे।

