Follow
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश की सहारनपुर लोकसभा सीट पर चुनावी माहौल गरमाया हुआ है। लोकसभा चुनाव के तहत पहले फेज में यूपी में 8 लोकसभा सीटों पीलीभीत, सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद और रामपुर में वोटिंग चल रही है। सहारनपुर में मुख्य चुनावी मुकाबला भाजपा के राघव लखनपाल और कांग्रेस के इमरान मसूद के बीच हो रहा है। वहीं, बसपा के माजिद अली सहारनपुर लोकसभा सीट पर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाते दिख रहे हैं।
इस वोटिंग के बीच पोलिंग अधिकारी ईशा अरोड़ा की चर्चा जोरों पर हो रही है। सहारनपुर की इस पोलिंग अधिकारी का ग्लैमरस अंदाज इस समय सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। लाल सूट और आंखों पर काला चश्मा लगाए ईशाजब मतदान प्रक्रिया को पूरी कराने निकलीं तो अन्य मतदान पदाधिकारी उनके साथ सेल्फी लेने लगे। यूपी के चुनाव में पिछली बार रीना द्विवेदी ने सुर्खियां बटोरी थी। इस बार सुर्खियों में आई ईशाअरोड़ा के बारे में जानते हैं…
मतदान के बीच सुर्खियों में आई ईशा अरोड़ा
सहारनपुर की मतदान अधिकारी ईशा अरोड़ा लोकसभा चुनाव की वोटिंग के बीच चर्चा में आ गई। पोलिंग पार्टी के साथ बूथ पर ईवीएम लेकर रवाना होती ईशाकी तस्वीर और वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर अपलोड हुए, वायरल होने लगे। लोग ईशाअरोड़ के बारे में जानने को उत्सुक दिखने लगे।
महंगी गांव में लगी है ईशा की ड्यूटी
सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आई ईशा अरोड़ा की ड्यूटी गंगोह विधानसभा के गांव मंहगी में लगी है। वह जब पोलिंग सामग्री लेने पहुंची तो उनके साथ अन्य मतदान पदाधिकारी भी फोटो लेते दिखने लगे। सभी ईशा के ग्लैमरस अंदाज के कायल हो गए। वहीं, ईशाने सभी वोटर्स से लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील करती दिखी।
स्टेट बैंक में कार्यरत हैं ईशा अरोड़ा
ईशा अरोड़ा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत हैं। उनकी ड्यूटी महंगी गांव के पोलिंग बूथ पर प्रथम मतदान अधिकारी के रूप में लगी है। वह सहारनपुर की ही रहने वाली हैं। दूसरी बार उनकी चुनावी ड्यूटी लगी है। वह चुनावी कार्य को बेहतरीन तरीके से निभाने का प्रयास करती दिखती हैं।
ईशा ने की चुनावी व्यवस्था की सराहना
ईशा अरोड़ा ने चुनावी व्यवस्था की तारीफ की। दरअसल, उनसे चुनाव कार्य में महिलाओं को होने वाली दिक्कत पर सवाल किया। इस पर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से मतदान को लेकर शानदार व्यवस्था की गई है। हमें किसी प्रकार की अव्यवस्था का सामना नहीं करना पड़ता है।
ईशा ने कहा कि वेयर हाउस से ईवीएम मशीन लेने से लेकर पोलिंग बूथ तक पहुंचने तक हमें कोई दिक्कत नहीं हुई। किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। सुरक्षा कर्मियों ने भी पूरा सहयोग किया। यह एक अच्छा अनुभव है।
सोशल मीडिया पर होने वाली वायरल
सहारनपुर में लोकसभा चुनाव की वोटिंग के लिए अपने सहयोगी के साथ निकली ईशा अरोड़ा का ग्लैमरस लुक सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। सोशल मीडिया पर ईशाअरोड़ा कौन हैं, इसके बारे में लोग सर्च करते दिखे। इसके अलावा चुनावी कार्य में महिलाओं को लगाए जाने को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई। ईशाने भी चुनावी कार्य में लगाए जाने पर खुशी जताई।