डायबिटीज के मरीजों के ल‍िए दवा से कम नहीं हैं यह 6 फल, कंट्रोल में रहता ब्‍लड शुगर

4 Min Read

नई द‍िल्‍ली। आजकल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोग अपनी सेहत का खास ख्‍याल नहीं रख पा रहे हैं। ऐसे में वे कई तरह की बीमार‍ियों की चपेट में आ रहे हैं। डायब‍िटीज उन्‍हीं में से एक है। आज के दौर में डायबिटीज एक आम बीमारी हो गई है।

यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाता है। डायबिटीज को पूरी तरह से खत्म नहीं किया जा सकता, लेकिन इसे सही खानपान, रेगुलर एक्सरसाइज और दवाओं के जरिए कंट्रोल में किया जा सकता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए खानपान बहुत अहम होता है। सही डाइट न केवल ब्लड शुगर को कंट्रोल रखता है, बल्कि शरीर को एनर्जी भी देता है।

फलों की बात करें तो कई ऐसे फल हैं जो डायबिटीज में फायदेमंद हो सकते हैं। हालांकि, यह जानना जरूरी है कि कौन से फल ब्लड शुगर को नहीं बढ़ाते और किन्हें सीमित मात्रा में खाना चाहिए।

जामुन

जामुन को डायबिटीज मरीजों के लिए सबसे बेहतरीन फल माना गया है। इसमें मौजूद जंबोलिन और जंबोसिन नाम के कंपाउंड्स ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखते हैं। यह इंसुलिन की कार्यक्षमता को भी बढ़ाता है और पैंक्रियाज को हेल्‍दी बनाए रखता है।

बेरीज

ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और चेरी जैसे सभी तरह की बेरीज डायब‍िटीज के मरीजों के ल‍िए फायदेमंद हो सकते हैं। बेरीज एक तरह से सुपरफूड है क्योंकि इनमें एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर की मात्रा ज्‍यादा होती है।

अमरूद

अमरूद में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इससे ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता है। अमरूद में मौजूद विटामिन C इम्युनिटी को मजबूत करता है और शरीर को एक्टिव बनाए रखता है।

कीवी

कीवी व‍िटाम‍िन सी का अच्‍छा स्‍त्रोत है। इसमें प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर भी मौजूद होते हैं। ये ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा, यह द‍िल की सेहत के ल‍िए भी फायदेमंद माने जाते हैं। जो डायब‍िटीज के मरीजों के ल‍िए जरूरी होता है।

संतरा

डायब‍िटीज के मरीजों के ल‍िए संतरा एक बेहतरीन व‍िकल्‍प हो सकता है। ये डायब‍िटीज के मरीजों की मीठे की क्रेव‍िंग को शांत करता है। कह सकते हैं क‍ि नेचुरल मिठास होने के बावजूद ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता है। इसमें फाइबर और विटामिन C की अच्छी मात्रा होती है, जो डायबिटीज में फायदेमंद हो सकती है।

पपीता

डायबिटीज के मरीजों के लिए पपीता काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप इसे रोजाना खाली पेट खाते हैं, तो पाचन स्वस्थ रहेगा और डायबिटीज कंट्रोल होने में भी मदद मिलेगी।

किन फलों से बचें?

डायबिटीज के मरीजों को केला, अंगूर, आम और अनानास जैसे अधिक मीठे फलों का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। इनमें प्राकृतिक म‍िठास की मात्रा अधिक होती है।

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह सिर्फ सामान्य सूचना के लिए हैं। कोई भी परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version