T20 World Cup में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, एक खिलाड़ी का नाम दो बार

3 Min Read
T20 World Cup में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, एक खिलाड़ी का नाम दो बार

7 फरवरी 2026 से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। इस टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपना टाइटल डिफेंड करने के लिए उतरेगी। इस बीच हम आपको आज उन टॉप-5 बल्लेबाजों के नाम बताएंगे जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाए हैं। लेकिन आपको ये जानकार हैरानी होगी कि टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में एक भी भारतीय प्लेयर का नाम नहीं है।

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है। साल 2016 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच में 47 बॉल पर शतक लगाया था। वह 48 बॉल पर 100 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके और 11 बड़े-बड़े छक्के लगाए थे। इस मैच में वेस्टइंडीज ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।

लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी क्रिस गेल का नाम है। गेल ने साल 2007 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में 50 गेंदों में शतक लगाया था। ये कारनामा उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया था। इस मुकाबले में गेल ने 57 गेंद पर 117 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 10 छक्के लगाए थे। हालांकि गेल के शतकीय पारी के बावजूद उस मैच में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया था।

न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम का नाम लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। 2012 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में मैकुलम ने 51 बॉल पर सेंचुरी लगाई थी। ये कारनामा उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ किया था। उस मुकाबले में मैकुलम 58 बॉल पर 123 रन बनाकर आउट हुए थे। अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 7 छक्के लगाए थे। इस मुकाबले को कीवी टीम ने 59 रनों से अपने नाम किया था।

साउथ अफ्रीका के राइली रूसो ने 2022 टी20 वर्ल्ड कप में 52 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया था। वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। रूसो ने ये कारनामा बांग्लादेश के खिलाफ किया था। इस मुकाबले में वह 56 बॉल पर 109 रन बनाकर आउट हुए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 8 छक्के आए थे। इस मैच को साउथ अफ्रीका ने 104 रन से अपने नाम किया था।

पाकिस्तान के अहमद शहजाद लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने 2014 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में 58 बॉल पर सेंचुरी जमाई थी। ये शतक उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में लगाया था। शहजाद इस मैच में 62 बॉल पर 10 चौके और पांच छक्के की मदद से 111 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। इस मैच को पाकिस्तान ने 50 रनों से अपने नाम किया था।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version