गर्मी के मौसम में लंबी दूरी की ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी है। इस बीच रेलवे की ओर से समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया गया है। अधिकांश ट्रेनों का संचालन मई के पहले सप्ताह से शुरू होकर जुलाई तक जारी रहेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से चलाई जाने वाली बनारस से कोलकाता जाने वाली ट्रेन नंबर 05048, 21 और 28 अप्रैल को हर मंगलवार को चलेगी। यह ट्रेन सुबह 10:45 बजे बनारस स्टेशन से निकलकर वाराणसी, औड़िहार, गाजीपुर, बलिया, सोनपुर, जसीडीह, आसनसोल, दुर्गापुर होते हुए दूसरे दिन सुबह 6:15 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 05047 कोलकाता से सुबह 8:25 बजे चलकर आसनसोल, चित्तरंजन, सोनपुर, बरौनी, छपरा होते हुए दूसरे दिन सुबह 4:15 बजे बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन का संचालन कोलकाता से 22 और 29 अप्रैल को हर बुधवार को किया जाएगा।
बनारस से लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक भी समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 01073 (लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस) स्पेशल ट्रेन 6 मई से 15 जुलाई तक हर बुधवार और बृहस्पतिवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर 12:15 बजे चरेगी दूसरे दिन रात 11:30 बजे बनारस पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 01074 (बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस) स्पेशल ट्रेन 8 मई से 17 जुलाई तक (12 जून, 2026 को छोड़कर) हर शुक्रवार और शनिवार को बनारस से सुबह 5:30 बजे चलकर झांसी, इटारसी, खंडवा, भुसावल होते हुए दूसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पर शाम 4:40 बजे पहुंचेगी।
6 मई को 01073 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस विशेष ट्रेन के स्थान पर ट्रेन नंबर 01125 तथा 12 जून को 01074 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन के स्थान पर ट्रेन नंबर 01126 संचालित की जाएगी।

