रेलिंग तोड़कर गंगा नदी में जा गिरा मैदे से लदा ट्रक, ड्राइवर सहित थे 3 लोग थे सवार; 1 लापता

3 Min Read
रेलिंग तोड़कर गंगा नदी में जा गिरा मैदे से लदा ट्रक, ड्राइवर सहित थे 3 लोग थे सवार; 1 लापता

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में रविवार तड़के 4 बजे एक ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए 20 फीट नीचे गंगा नदी में जा गिरा। ट्रक में सवार ड्राइवर, क्लीनर और व्यापारी डूबने लगे। देखते ही देखते मैदे की बोरियों से भरा ट्रक पानी में समा गया। हादसे के बाद स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। फिर, पुलिस और गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोरों ने ड्राइवर और व्यापारी को बचा लिया, लेकिन क्लीनर का पता नहीं चल पाया है। गोताखोर उसकी तलाश में लगे हुए हैं।

कन्नौज-हरदोई को जोड़ने वाले मेहंदी घाट पुल पर हादसा

सीओ सिटी शिल्पा वर्मा ने बताया कि ट्रक को निकालने के लिए SDRF और NHAI की टीम को बुलाया गया है। पुल कमजोर होने के कारण भारी मशीनों के इस्तेमाल में दिक्कत आ रही है। ये घटना जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर कन्नौज-हरदोई को जोड़ने वाले मेहंदी घाट पुल की है।

ड्राइवर को झपकी आने से नदी में गिरा ट्रक

बता दें कि हरदोई से ट्रक, मैदे की बोरियां लादकर रविवार तड़के औरैया के लिए निकला था। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि मेहंदी घाट पुल पर ड्राइवर को झपकी आ गई और ट्रक पुल की लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरा।

व्यापारी और ड्राइवर को बचाने में मिली कामयाबी

चश्मदीदों ने बताया कि हम लोग नदी में कुछ बड़ा गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और देखा कि ट्रक सवार मदद के लिए चिल्ला रहे थे। इसके बाद हमने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंची। इसके बाद गांववालों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से व्यापारी और ड्राइवर को बाहर निकाल लिया।

हरदोई का रहने वाला है लापता विनीत

पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कन्नौज मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दोनों की पहचान औरैया के सहार निवासी व्यापारी संगीत कुमार और हरदोई के गुरौली निवासी ड्राइवर श्रवण कुमार के रूप में हुई। वहीं, लापता क्लीनर की पहचान हरदोई निवासी विनीत कुमार द्विवेदी पुत्र शिवकांत के तौर पर हुई है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version