ओटीटी पर कई तरह का कंटेंट देखने के लिए उपलब्ध है, जिनमें से कुछ की कहानी आपके दिल को छू जाएगी। आज हम एक ऐसी ही वेब सीरीज की बात कर रहे हैं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद दिया और उनके नए सीजन का लोगों को ब्रेसरी से इंतजार रहा। अगर आपको TVF की ‘द आम आदमी फैमिली’ और ‘ये मेरी फैमिली’ जैसी सीरीज पसंद आई है तो हम आपके लिए एक और बेहतरीन सीरीज लेकर आए, जिसकी साधारण कहानी और इमोशन से भरपूर सीन आपको बहुत पसंद आएंगे। इसमें हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ-साथ फैमिली ड्रामा भी देखने को मिलेगा। इसके चार हिट सीजन आ चुके हैं।
इस धांसू सीरीज के आ चुके 4 सीजन हम उस बेहतरीन सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जिसका नाम ‘गुल्लक’ है। वैभव राज गुप्ता, जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, हर्ष मयार और सुनीता राजवार की इस सीरीज को ओटीटी पर लोगों ने बहुत पसंद किया और इसके चारों सीजन को अलग-अलग डायरेक्टर ने डायरेक्ट किया है। ‘गुल्लक’ सीजन 1 को अमृत राज गुप्ता, सीजन 2 और 3 को पलाश वासवानी और सीजन 4 को श्रेयांश पांडे ने डायरेक्ट किया। इसका पहला सीजन 2019, दूसरा 2021, तीसरा पार्ट 2022 और ‘गुल्लक 4’ जून, 2024 में आया था, ये सारे सीजन हिट साबित हुए।
9.1 रेटिंग वाली बेहतरीन सीरीज TVF का ये लोकप्रिय हिंदी फैमिली ड्रामा SonyLIV पर देख सकते हैं। IMDb पर इसे 9.1 रेटिंग मिली है। दर्शकों को इसका हर सजन इतना पसंद आया की वह इसके नए सीजन की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक मेकर्स ने गुल्लक सीजन 5 को लेकर कोई अपडेट नहीं दी है और न ही आगे की कहानी के बारे में जानकारी दी।
इमोशन से भरपूर कहानी ‘गुल्लक’ एक छोटे से शहर में रहने वाले मध्यम-वर्गीय मिश्रा परिवार के रोजमर्रा के जीवन पर आधारित है। इसकी कहानी माता-पिता की प्यारी नोकझोंक और दो भाइयों की बॉन्ड पर बेस्ड है। इसमें जिंदगी के छोटे-छोटे पलों, आर्थिक मुश्किलों और बिना किसी शर्त वाले प्यार को दिखाया गया है। सीरीज का हर किरदार लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाने में सफल रहा, जिसमें मिश्रा परिवार के सदस्य संतोष, शांति, अन्नू और अमन का नाम शामिल है।

