लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर शनिवार शाम दो बाइकों की भिड़ंत में दंपती सहित चार लोग गंभीर घायल हो गए थे। घायलों में सीएचसी में तैनात वार्ड ब्वाय सहित तीन की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक वार्ड ब्वॉय की पत्नी का लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीखी निवासी रहीसउद्दीन (47) सीएचसी रूरी सादिकपुर में वार्ड बॉय के पद पर कार्यरत थे।
रविवार को वह अपनी पत्नी सादिया (45) के साथ बाइक से पीखी गांव में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। शाम को वापस सीएचसी जा रहे थे। लखनऊ -बांगरमऊ मार्ग पर स्थित थाना आसीवन-फतेहपुर चौरासी बॉर्डर शारदा नहर चौधरीखेड़ा पुल के पास दूसरी बाइक से टक्कर हो गई थी। पटना में दंपती के साथ दूसरी बाइक सवार हरदोई के बालामऊ निवासी शिवमोहन (30) पुत्र विजयप्रकाश द्विवेदी साथ रहा फुफेरे भाई सदर कोतवाली क्षेत्र के बसोखा गांव निवासी शोभित शुक्ला (20) पुत्र स्व कौशल घायल हो गए थे।
घायलों में रहीसउद्दीन उनकी पत्नी सादिया को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया गया था वहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देख लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं शिवमोहन द्विवेदी व शोभित को सफीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। रविवार रात लखनऊ ट्रामा सेंटर में वार्ड ब्वाय रहीसुद्दीन की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिला अस्पताल में शोभित शुक्ला व शिवमोहन ने भी दम तोड़ दिया।
पीखी निवासी रहीसुद्दीन के दो पुत्र व तीन पुत्रियां सभी अविवाहित हैं। मृतक शोभित की मां गुड्डी शुक्ला ने बताया कि शोभित का मूल निवास थाना बेहटामुजाबर के गौरियाकला में है। वह ननिहाल में रहकर मगरवारा स्थित नेहरूबाग कंपनी में काम करता था। रविवार को छुट्टी होने के से अपने फुफेरे भाई शिवमोहन के साथ गौरियाकला गया था। शोभित और शिवमोहन अविवाहित थे। ऐसओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

