आगरा के थाना एमएम गेट में एसएन मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने अपने ही सहपाठी पर छेड़छाड़ और फोटो वायरल करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। छात्रा मैनपुरी की रहने वाली है। एनेस्थीसिया की छात्रा है। सहपाठी से उसके संबंध थे। आरोप है कि सहपाठी ने फोटो और वीडियो बना लिए। अब इनको वायरल करने की धमकी दे रहा है। पिछले दिनों उसके भाई को फोटो और वीडियो भी भेज दिए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

