आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के एक विवाह स्थल में आए युवक की बाइक चोरी हो गई। सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध कैद हुआ है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
राजामंडी निवासी हरीकांत शर्मा ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल को वह मारुति एस्टेट, श्याम नगर स्थित विवाह स्थल में एक शादी समारोह में गए थे। बाइक पार्किंग में खड़ी की तो गार्ड ने लॉक खोलकर जाने के लिए कहा।
रात करीब 11:40 बजे लौटे तो बाइक चोरी हो चुकी थी। सीसीटीवी फुटेज में एक सफेद शर्ट पहने युवक बाइक को मारुति एस्टेट चौराहे की तरफ ले जाता दिखाई दिया है।

