UP: आगरा में फतेहाबाद में हादसा, ई-रिक्शा में टकराकर विद्युत पोल में घुस गई मैक्स गाड़ी; 12 से अधिक लोग घायल

2 Min Read
UP: आगरा में फतेहाबाद में हादसा, ई-रिक्शा में टकराकर विद्युत पोल में घुस गई मैक्स गाड़ी; 12 से अधिक लोग घायल

आगरा के कस्बा फतेहाबाद के फिरोजाबाद चौराहे पर शुक्रवार सुबह भात देकर लौट रहे मैक्स चालक को नींद की झपकी आने से सब्जी से भरी ई-रिक्शा  में टकराते हुए विद्युत पोल में घुस गई। हादसे में एक दर्जन सवारियां घायल हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मैक्स चालक सुनील कुमार पुत्र डरेलाल निवासी नेहरेकापुरा थाना निबोहरा अपने भांजे कृष्णा पुत्र ओमवीर निवासी शुजातगढ़ फिरोजाबाद का भात देकर सुबह 5:30 बजे घर के लिए निकला था। मैक्स में लगभग 30 लोग सवार थे। बताया गया है कि कस्बा फतेहाबाद के फिरोजाबाद रोड बाईपास पर मैक्स चालक सुनील को झपकी आ गई। मैक्स अनियंत्रित होकर दूसरी दिशा में जा रही सब्जी से भरे ई-रिक्शा में टकराते हुए रोड किनारे खड़े विद्युत पोल से टकरा गई।

गनीमत रही कि विद्युत पोल टूट कर मैक्स के ऊपर नहीं गिरा, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। धमाके के कारण मैक्स में बैठीं सवारियों में चीख पुकार मच गई। सपास के लोग दौड़े और सवारियों को बाहर निकाला। हादसे में श्यामा देवी पत्नी धाराजीत, गोला देवी पत्नी नौबत सिंह, इंद्री पत्नी भोजराज, सुनीता पत्नी चेतराम, मोहिनी पुत्री चेतराम, सोनम पुत्री श्रीकांत, प्रवीण पुत्र नेमी सिंह, योगेश पुत्र मोहन सिंह के साथ ई-रिक्शा चालक राजू  पुत्र पप्पू निवासी सिलावली थाना फतेहाबाद भी घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version