UP: जलकल विभाग में करोड़ों के घोटाले का आरोप, BJP नेता ने सीएम योगी से की शिकायत; उठाई ये मांग

1 Min Read
UP: जलकल विभाग में करोड़ों के घोटाले का आरोप, BJP नेता ने सीएम योगी से की शिकायत; उठाई ये मांग

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष ने जलकल विभाग में भ्रष्टाचार की मुख्यमंत्री से शिकायत की है। आरोप है कि चहेती फर्मों को लाभ पहुंचाने के लिए मानकों को ताक पर रखकर करोड़ों रुपये के फर्जी भुगतान की जमीन तैयार की गई है।

शिकायती पत्र के अनुसार जुलाई 2024 में महाप्रबंधक की तैनाती के बाद से चार फर्मों को लाभ पहुंचाया गया है। पारदर्शिता को दरकिनार कर जानबूझकर ऑफलाइन निविदाएं निकाली गईं।

करीब 2.50 करोड़ रुपये के वाटर हार्वेस्टिंग और करीब 10-12 करोड़ रुपये के पाइपलाइन मरम्मत कार्यों का लाभ इन फर्मों को दिया जा सके। यह भी खुलासा किया गया है कि विभाग ने करीब 65 लाख रुपये के ऐसे वाल्व खरीदे जिनका एक साल से कोई उपयोग नहीं हुआ। उन्होंने मांग की है कि एक उच्च स्तरीय तकनीकी कमेटी गठित कर इन सभी कार्यों की जांच कराई जाए।
आरोप झूठे, करेंगे कानूनी कार्रवाई
महाप्रबंधक एके राजपूत ने कुशवाहा के लगाए आरोपों को झूठ का पुलिंदा करार दिया। उन्होंने कहा कि आरोप सिर्फ दबाव बनाने के लिए लगाए गए हैं। आरोप लगाकर कोई बच नहीं सकता। उनकी छवि धूमिल करने के लिए कानूनी कार्रवाई करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version