आगरा में सिंधी समाज के सांस्कृतिक आयोजन सिंधियत की सतरंगी शाम के लिए शुक्रवार को खंदारी रोड के केंद्रीय हिंदी संस्थान परिसर में भूमि पूजन हुआ। पंडित भूपेंद्र शर्मा ने सभी मांगलिक कार्य संपन्न कराए।
सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी और मेघराज दियालानी ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अब 13 अप्रैल को सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी। इसे सिंधी सेंट्रल पंचायत और राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद केंद्रीय हिंदी संस्थान के सहयोग से कराएगा। आयोजन सिंधी भाषा दिवस, भगवान झूलेलाल जयंती एवं संत कंवरराम जयंती पर सिंधियत की सतरंगी शाम के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में रॉकस्टार शुभम, कॉमेडियन मोहित आएंगे।
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी एवं इंदौर के सांसद शंकर लालवानी विशिष्ट अतिथि रहेंगे। भूमिपूजन के दौरान जहाज नाथ योगी, हेमंत भोजवानी, घनश्याम दास देवनानी, जयराम दास होत्चंदानी, ओमप्रकाश चोथवानी, हरीश टहिल्यानी, राज कोठारी, नरेश लखवानी, नंदलाल आयलानी, योगेश शटवानी, श्याम भोजवानी आदि मौजूद रहे।
बच्चों ने दिखाई सिंधी संस्कृति और कला की झलक
केदार नगर के राम टेऊं आश्रम में शुक्रवार को सिंधी भाषा दिवस मनाया गया। सिंधी सेंट्रल पंचायत ने नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और मातृभाषा से जोड़ने के उद्देश्य से एक विशेष प्रतियोगिता कराई। प्रतियोगिता में 7 से 12 वर्ष के बच्चों ने सिंधी भाषा के व्याकरण, साहित्य और आराध्य देव भगवान झूलेलाल के जीवन और महिमा से संबंधित प्रश्नोत्तरी में प्रतिभाग किया।
उन्होंने झूलेलाल के सुंदर चित्रों को कागज पर उकेरा। कार्यक्रम का समन्वय भगवंती साजनानी व आयोजन महामंत्री हरीश टहलियानी ने किया। प्रतियोगिता के परिणाम 13 अप्रैल को सतरंगी शाम में घोषित होंगे। इस दौरान अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी, भोजराज लालवानी, कमल जुम्मानी, उमेश पेरवानी, दुर्गा टिकयानी, लाल मोटवानी, योगेश कुमार गोरु, राजा सोनी, राजू वाधवानी, जतिन शिवानी, रोहित विशननी आदि मौजूद रहे।

