UP: दिल्ली से लाया दुल्हनियां…शादी के सातवें दिन हुआ ऐसा कांड, अब तक सदमे में दूल्हा; सच्चाई कर देगी हैरान

2 Min Read
UP: दिल्ली से लाया दुल्हनियां…शादी के सातवें दिन हुआ ऐसा कांड, अब तक सदमे में दूल्हा; सच्चाई कर देगी हैरान

आगरा के अछनेरा क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दुल्हन ने शादी के सातवें दिन ऐसा कांड किया कि दूल्हे के होश उड़ गए। वहीं दुल्हन ने भी ससुराल पक्ष के लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

शादी के सातवें दिन किया बड़ा कांड
थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव फतेहपुरा निवासी राकेश ने दुल्हन पर सातवें दिन ही गहने और नकदी लेकर भाग जाने का आरोप लगाया है। ससुराल पक्ष के लोगों पर धोखाधड़ी, उत्पीड़न और धमकी देने की शिकायत पुलिस से की है

पूर्वी दिल्ली से हुई थी शादी
राकेश ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 2 जून 2025 को पूर्वी दिल्ली क्षेत्र की एक युवती के साथ हुई थी। 8 जून की सुबह 3 बजे पत्नी मायके जाने की कहकर घर से चली गई। पीड़ित ने पत्नी और उसके दो मित्रों पर साजिश करने और शादी के नाम पर लाखों रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है।

कोर्ट मैरिज के नाम पर मांगी 1.80 लाख रुपये की रकम
बताया कि शादी के नाम पर ससुराल पक्ष ने 50 हजार रुपये नकद, कोर्ट मैरिज कराने के लिए एक लाख रुपये की मांग की थी। बाद में कोर्ट मैरिज न होने पर 1.80 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। ससुराल पक्ष के लोगों और उनके साथियों ने धमकी भी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version