UP: सोनू सूद के करोड़ों की ठगी में शामिल होने के मिले साक्ष्य, महाठग के साथी संग बैंकाक में बनाई थी एक कंपनी

1 Min Read
UP: सोनू सूद के करोड़ों की ठगी में शामिल होने के मिले साक्ष्य, महाठग के साथी संग बैंकाक में बनाई थी एक कंपनी

अभिनेता सोनू सूद करीब 1500 करोड़ की ठगी करने वाली ब्लूचिप कंपनी का सिर्फ प्रमोशन ही नहीं कर रहे थे पुलिस को उनके ठगी के इस खेल में शामिल होने के सुबूत मिले हैं। सोनू ने महाठग रविंद्रनाथ सोनी के साथी सूरज जुमानी के साथ मिलकर ब्लू म्यूजिक नाम से कंपनी बनाई थी। यह कंपनी बैंकाक में पंजीकृत है। पुलिस कमिश्नर ने इस बात की पुष्टि की है।

पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि महाठग सोनी ने पहले बताया था कि सोनू सूद उनकी कंपनी के लिए प्रमोशन करते थे। इसके लिए उनको डेढ़ कराेड़ रुपये बतौर फीस दी गई थी। हालांकि, मामले की विवेचना में जुटी टीम ने ब्लू म्यूजिक कंपनी का पता लगाया। यह बैंकाक में पंजीकृत है। इसका संचालन साेनू सूद महाठग के साथी सूरज जुमानी के साथ कर रहे थे। इनके खातों में करोड़ों के ट्राजेक्शन होने के सबूत मिले हैं। इन्होंने लोगों से क्रिप्टो में निवेश कराया है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version